विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Flight Canceled: हवाई यातायात पर कोहरे का असर; बरेली से मुंबई आने वाली फ्लाइट कैंसिल, शहर में नैनीताल जैसी सर्दी

Published: Wed, 03 Jan 2024 02:11 PM (IST)

मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.7 और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जिसकी वजह से लोगों को सुन्न ...और पढ़ें

कोहरे का असर, बरेली से मुंबई आने वाली फ्लाइट निरस्त
कोहरे का असर, बरेली से मुंबई आने वाली फ्लाइट निरस्त

HighLights

  1. आने वाले दिनों में ठंडी हवाएं करेंगी परेशान
  2. पहाड़ों पर बारिश के बाद और बढ़ सकती है ठंड

जागरण संवाददाता, बरेली। कोहरे का असर हवाई यातायात पर भी पड़ने लगा है। घने कोहरे की वजह से दृश्यता शून्य होने पर बुधवार को मुंबई से बरेली आने वाली फ्लाइट को निरस्त कर दिया गया। इस वजह से बरेली से भी मुंबई की फ्लाइट नहीं जा सकी।

बरेली मुंबई फ्लाइट बुधवार को निरस्त रही। मुंबई बरेली फ्लाइट दोपहर को 1:30 बजे मुंबई से बरेली सिविल एयरपोर्ट पर पहुंचती है। यहां करीब एक घंटा ठहराव के बाद 2:30 बजे बरेली से मुंबई को उड़ान भरती है। फ्लाइट निरस्त होने पर यात्रियों के मोबाइल पर सुबह ही संदेश भेज दिया गया।     

नए साल में दो दिन से कड़ाके की ठंड                                            

नववर्ष का पहला दिन अच्छा हुआ, लेकिन दूसरे दिन ही मौसम ने अपना रंग दिखा दिया। देर रात से आए कोहरे के बाद सुबह से ही बादलों की चादर ने धूप को निकलने नहीं दिया। जिस वजह से मंगलवार इस सीजन का सबसे ठंडा दिन महसूस किया गया। बरेली में दिन नैनीताल से भी ठंडा रहा।

मंगलवार को अधिकतम तापमान 12.7 दर्ज किया गया। जिसकी वजह से लोगों को सुन्न करने वाली ठंड का एहसास हुआ। बुधवार को सुबह से ही कोहरे और बादलों की चादर ने पूरे शहर को ढक लिया था। 10 बजे के बाद भी कोहरा रहा। धूप के दर्शन नहीं हो सके। पूरे दिन लोगों को रूम हीटर और अलाव के सामने ही दिन काटना पड़ा।

ये भी पढ़ेंः UP Doctor Death: पत्नी से बात करते-करते कुर्सी से गिरे डाक्टर अजय सैनी, पल भर में हुई मौत, हाथरस जिला अस्पताल में थी तैनाती

ठंडी हवाएं करेंगी परेशान

मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह बताते हैं कि आने वाले दिनों में ठंडी हवाएं चलने की संभावना हैं। जिनकी तीव्रता पांच से छह किलोमीटर प्रतिघंटा रफ्तार से हो सकती है। पहाड़ों पर हल्की वर्षा का अनुमान हैं। जिससे मैदानी क्षेत्रों में भी बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। पहाड़ों पर वर्षा होने के बाद मैदानी क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से भी कम जाने का अनुमान हैं।

ये भी पढ़ेंः Pilibhit News: डीपीआरओ व लिपिक ने वकील को पीटकर किया घायल, पिटाई से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कलक्ट्रेट में किया हंगामा

निगम का दावा जल रहा अलाव, हकीकत में ठिठुर रहे लोग एक ओर नगर निगम दावा कर रहा है कि शहर में वह अलाव जला रहे हैं, लेकिन हकीकत में स्थिति इसके ठीक विपरीत है। लोगों को तापने के लिए अलाव ढूंढने से भी नहीं मिल रहे हैं। सेटेलाइट पर बस के इंतजार में लोग ठिठुर रहे हैं। मगर वहां पर तापने के लिए अलाव नहीं हैं। केवल एक अलाव रैन बसेरे के पास ही जल रहा है।