Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली में मल्टीनेशनल कंपनियों ने जताई कूड़ा निस्तारण की इच्छा

    By JagranEdited By:
    Updated: Wed, 06 Jan 2021 02:56 AM (IST)

    शहर में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने के लिए मल्टीनेशनल कंपनियों ने इच्छा जताई है। बीते दिनों आमंत्रित किए गए टेंडरों में सिर्फ दो कंपनियों ने ही निविदाएं डाली। उन्होंने यूरोपीय देशों की तर्ज पर कूड़ा निस्तारण का प्रस्ताव रखा था।

    Hero Image
    बरेली में मल्टीनेशनल कंपनियों ने जताई कूड़ा निस्तारण की इच्छा

    बरेली, जेएनएन: शहर में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने के लिए मल्टीनेशनल कंपनियों ने इच्छा जताई है। बीते दिनों आमंत्रित किए गए टेंडरों में सिर्फ दो कंपनियों ने ही निविदाएं डाली। उन्होंने यूरोपीय देशों की तर्ज पर कूड़ा निस्तारण का प्रस्ताव रखा था। उसमें बायोगैस प्लांट को भी शामिल किया। दो निविदाएं आने पर टेंडर खोलने की तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर में रोजाना करीब पांच सौ टन कूड़ा निकल रहा है, लेकिन इसका निस्तारण नहीं हो पा रहा है। सारा कूड़ा बाकरगंज खड्ड में ही फेंका जा रहा है। 2013 में रजऊ परसपुर में कूड़ा निस्तारण के लिए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाया गया था। शुरुआत में तो कुछ दिन प्लांट चला। कूड़े से खाद भी बनाई गई, लेकिन विवादों में फंसने के कारण वह बंद हो गया। दो साल पहले फरीदपुर के गांव बहगुलपुर में सालिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट लगाने की तैयारी की गई। वहां भी जमीन को लेकर विवाद हो गया। अब कुछ समय पहले फरीदपुर रोड पर ही सथरापुर में प्लांट लगाने के लिए 10 एकड़ जमीन खरीदी गई है। इसकी चहारदीवारी बन चुकी है। वहां प्लांट लगाने के लिए शासन से 19 करोड़ रुपये निगम को मिल चुके हैं। सीएनडीएस को निर्माण का दायित्व सौंपा गया है। बीते दिनों इसके लिए आनलाइन टेंडर आमंत्रित किए गए थे। 24 दिसंबर को टेंडर खोले गए तो सिर्फ दो निविदाएं ही निकलीं। मल्टीनेशनल कंपनियों ने कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की इच्छा जताई। नगर आयुक्त अभिषेक आनंद ने बताया कि प्लांट लगाने के लिए सिर्फ दो कंपनियों ने टेंडर डाले थे, इसलिए टेंडर की तारीख बढ़ा दी गई है।