विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खाने के थे लाले, मां-बेटी ने खाया जहर, मां की मौत

By JagranEdited By:
Published: Fri, 06 Jul 2018 06:09 AM (IST)Updated: Fri, 06 Jul 2018 11:09 AM (IST)

थाना क्षेत्र के ग्राम अतरछेड़ी में गरीबी व आर्थिक तंगी से जूझ रही एक मा ने पहले मानसिक मंदित पुत्री को जहर खिलाया, फिर खुद भी खा लिया।

खाने के थे लाले, मां-बेटी ने खाया जहर, मां की मौत
खाने के थे लाले, मां-बेटी ने खाया जहर, मां की मौत

दुखद

- शराब की लत में पति ने बेच दी थी पूरी जमीन

बरेली : थाना क्षेत्र के ग्राम अतरछेड़ी में गरीबी व आर्थिक तंगी से जूझ रही एक मा ने पहले मानसिक मंदित पुत्री को जहर खिलाया, फिर खुद भी खा लिया। महिला की मौत हो गई, जबकि बेटी को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। परिवार के हालात ऐसे थे कि खाने का इंतजाम तक नहीं कर पा रहा था।

ग्राम अतरछेड़ी के उदयभान ¨सह शराब की लत के चलते सारी जमीन बेचकर पांच छह साल पूर्व गांव छोड़कर चले गए थे। उनका एक मात्र पुत्र शादी के बाद पत्नी को लेकर दस वर्ष पूर्व कहीं बाहर चला गया। गांव में उदयभान की पत्नी राजवती (60) मानसिक मंदित बेटी रानी (25) के साथ रहती थीं। आर्थिक तंगी में हालात दुश्वार हुए तो गुरुवार को उन्होंने मौत को गले लगा लिया। पहले बेटी रानी को जहर दिया, बाद में स्वयं भी खा लिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों को जब पता चला तो गंभीर हालत मे रानी को इलाज के लिए बरेली भिजवाया। राजवती के तीन पुत्रियां व एक पुत्र हैं। उन्होंने मायके से मिली जमीन बेचकर पुत्री रेखा व गोला की शादी कर दी थी। वह छोटी पुत्री के साथ गांव में ही रहती थीं।

बेटी पहुंचीं गांव, बोलीं- गरीबी में मां ने की आत्महत्या

गुरुवार को राजवती की बहन के घर में विवाह समारोह था, जिसमें शामिल होने के लिए उनकी दोनों पुत्रियां आंवला में आई हुई थीं। पता चलने पर वह गांव पहुंचीं। उनकी पुत्री रेखा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आर्थिक तंगी में मां ने घातक कदम उठाया। उन्हें किसी पर कार्रवाई नहीं करनी।

बीपीएल कार्ड कटवा दिया गया था, नहीं मिल रहा था राशन

गांव के अतुल कुमार ¨सह एडवोकेट ने बताया कि उनका गरीबी रेखा के नीचे का राशनकार्ड बना हुआ था, जो कटवा दिया गया। इसके लिए उन्होंने स्वयं ऑनलाइन आवेदन करा दिया था। अभी सरकारी राशन आदि नहीं मिल पा रहा था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।