Monsoon 2023: बरेली में भीषण गर्मी से बेहाल हुए लोग, मौसम विशेषज्ञों का अनुमान, एक हफ्ता देरी से आएगा मानसून
Monsoon 2023 करीब एक हफ्ता देरी से आएगा मानसून लोगों को झेलनी होगी गर्मी। प्री मानसून भी अभी सक्रिय नहीं हुआ है। भीषण गर्मी और उमस से फिलहाल निजात मिलती नहीं दिख रही है। तापमान लगातार बढ़ रहा है।

बरेली, जागरण संवाददाता। Monsoon 2023: भीषण गर्मी से बेहाल लोगों को इस बार प्री मानसून भी जल्द राहत नहीं देगा। मानसून देरी से आने की वजह से प्री मानसून भी लेट हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना हैं कि इस बार प्री मानसून को आने में करीब एक हफ्ते का समय लग सकता है।
एक सप्ताह देरी से आएगा
मौसम वैज्ञानिक डा. आरके सिंह ने बताया कि इस अभी तक तमिलनाडू और केरल के आस-पास में ही मानसून पहुंचा है। अभी तिब्बत के पठारों में मानसून को पहुंचने में भी समय लग रहा है। इसके बाद भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में वह सक्रिये होगा। उन्होंने बताया कि 22-23 जून तक आने वाला मानसून इस बार 30 जून के आस-पास आने की संभावना हैं। इसलिए प्री मानसून भी करीब एक हफ्ता देरी से आने की उम्मीद है।
हालांकि मंगलवार को हल्के बादल के साथ बूंदाबांदी होने के आसार हैं। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री तक दर्ज किया गया।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।