Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली पहुंचे पर‍िवहन मंत्री अशोक कटार‍िया बोले - ऐसा करें व्यवहार तो आप भी बन सकते हैं मंत्री Bareilly News

    By Abhishek PandeyEdited By:
    Updated: Wed, 04 Sep 2019 10:29 PM (IST)

    परिवहन मंत्री अशोक कटारिया बुधवार शाम पार्टी कार्यालय पहुँचे। यहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

    बरेली पहुंचे पर‍िवहन मंत्री अशोक कटार‍िया बोले - ऐसा करें व्यवहार तो आप भी बन सकते हैं मंत्री Bareilly News

    बरेली, जेएनएन : प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री अशोक कटारिया बुधवार शाम पार्टी कार्यालय पहुँचे। यहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वह अथक परिश्रम करें, तो निःसन्देह वह भी आम कार्यकर्ता से मंत्री पद तक का रास्ता तय कर सकेंगे, जैसे मैंने किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मूल रूप से बिजनौर के रहने वाले अशोक कटारिया ने 1993 में रुहेलखंड व‍िश्वव‍िद्यालय से अर्थशास्त्र और समाजशास्त्र विषय में स्नातक किया। बता दें कि अशोक कटार‍िया ने बरेली से ही अपने राजनीतिक सफर का आगाज क‍िया था। 1990 में एबीवीपी से जुड़े और आरएसएस की शाखा के नियम‍ित सदस्य रहे। अच्छे अध्ययन और संगठन में कार्य कुशलता के कारण 1994 में अख‍िल भारतीय विद्यार्थी परिषद में विभाग संगठन मंत्री मुरादाबाद का दायित्व सौंपा गया। छात्र शक्त‍ि का नारा बुलंद करने पर उन्हें 1996 में विभाग संगठन मंत्री मेरठ का दाय‍ित्व सौंपा गया। 1997 से 200 तक बरेली के विभाग संगठन मंत्री रहते हुए रुहेलखंड व‍िश्ववि‍द्यालय से राजनीत‍ि शास्त्र में पोस्ट ग्रेजुएशन क‍िया। इसके बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा में 2001 में प्रदेश मंत्री के ल‍िए चुने गए। 

    कुछ समय बाद भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। इसके बाद भाजपा में प्रदेश मंत्री पद की जिम्मेदारी म‍िली। 2013 में प्रदेश उपाध्यक्ष, 2016 में प्रदेश महामंत्री और 2017 में दोबारा प्रदेश उपाध्यक्ष बने। योगी सरकार बनने पर उत्तर प्रदेश में पर‍िवहन मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संसदीय कार्य राज्यमंत्री एवं भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश महामंत्री हैं।