Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bareilly Weather: बादल और कोहरे से गिरा पारा, कड़ाके की ठंड के बीच इस दिन होगी बारिश

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 04:01 PM (IST)

    बरेली जिले के तापमान में भी बदलाव आया है। दो जनवरी से अभी तक लोगों को खिली धूप देखने को नहीं मिली है। धूप नहीं निकलने से तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज हो रही है। सुबह भी कोहरा काफी देर तक छाया रहा। बादलों की वजह से धूप के दर्शन नहीं हुए। ठंडी हवाओं से गलन बढ़ गई। इसी बीच अब बारिश की भी संभावना जताई गई है।

    Hero Image
    बादल और कोहरे से गिरा पारा, कड़ाके की ठंड के बीच इस दिन होगी बारिश

    जागरण संवाददाता, बरेली। लखनऊ और कानपुर में वर्षा के बाद बरेली जिले के तापमान में भी बदलाव आया है। दो जनवरी से अभी तक लोगों को खिली धूप देखने को नहीं मिली है। धूप नहीं निकलने से तापमान में भी तेजी से गिरावट दर्ज हो रही है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 15.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि, न्यूनतम तापमान 10.1 पर जाकर रूका। बुधवार देर रात के बाद हल्का कोहरा छाना शुरू हो गया था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह भी कोहरा काफी देर तक छाया रहा। बादलों की वजह से धूप के दर्शन नहीं हुए। ठंडी हवाओं से गलन बढ़ गई। दोपहर 2:30 बजे सूर्यदेव के दर्शन हुए, लेकिन धूप में तेजी नहीं थी। उधर, मौसम विज्ञानी डा. आरके सिंह बताते हैं कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ था। जिस वजह से पूर्वांचल के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा हुई है। जिसका असर यहां पर ज्यादा देखने को नहीं मिलेगा।

    बारिश से बढ़ेगी ठंड

    मौसम विभाग की मानें तो बरेली में हल्के बादल हो सकते हैं। बाकी चार दिनों तक वर्षा का कोई अनुमान नहीं लग रहा है। चार दिन के बाद पहाड़ों पर हल्की वर्षा हो सकती है। जिसके बाद मैदानी क्षेत्र में भी हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं। गुरुवार रात को तापमान एक बार फिर से लुढ़क गया।

    बढ़ने लगे अस्पतालों में मरीज

    बुखार के मरीजों की संख्या एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गई है। जिला अस्पताल में हर दिन 10 से 12 मरीज सिर्फ बुखार के पहुंच रहे हैं। कई बार उन्हें हल्के डायरिया की भी शिकायत हो रही है। यह समस्या सिर्फ बड़ों में ही नहीं बल्कि बच्चों में भी हो रही है। इसी के साथ बच्चों में खांसी भी ठीक होने का नाम नहीं ले रही है। गुरुवार को जिला अस्पताल में 1,145 मरीजों के पर्चे बने थे, जिसमें फिजीशियन, हड्डी रोग, नाक कान गला, स्किन आदि के मरीज शामिल थे।

    बच्चों में हो रही खासी जुकाम की समस्या

    इसके साथ बच्चों में खांसी की भी एक समस्या है। जो जल्द ठीक नहीं हो रही है। उन्होंने बताया कि कई बार बच्चों को एलर्जिक और कई बार वायरल इंफेक्शन की वजह से भी खांसी परेशान कर रही है। ऐसे में स्वजन को एहतियात रखने की जरूरत है।

    बरेली से बेंगलुरु की फ्लाइट हुई निरस्त

    इंडिगो एयरलाइंस ने बरेली से बेंगलुरू जाने वाली फ्लाइट को निरस्त करने का मैसेज बरेली एयरपोर्ट को सुबह 10 बजे दिया। फिर यात्रियों को बेंगलुरु-बरेली की फ्लाइट निरस्त होने की सूचना दी। यह फ्लाइट दोपहर 1:35 बजे बरेली एयरपोर्ट पहुंचती है। वापसी में 2:35 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होती है।

    यह भी पढ़ें: अंग्रेजों के जमाने के नियमों पर चल पड़ा रेलवे प्रशासन, 34 दिन में 150 ट्रेनें निरस्त; कैंसिल हो गए लाखों कन्फर्म टिकट

    comedy show banner
    comedy show banner