Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खेल से दूर हुई सियासत, खेल रत्न का बदला नाम, राजीव गांधी से बदलकर किया मेजर ध्यान चंद्र खेल रत्न एवार्ड

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Sat, 07 Aug 2021 01:53 PM (IST)

    Major Dhyan Chand Khel Ratna Award राजीव गांधी के नाम से दिया जाने वाला खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर केंद्र सरकार ने मेजर ध्यानचंद कर दिया। इसकी जानकारी ज्यों ही प्रधानमंत्री ने ट्वीटर से दी तो खिलाड़ियों ने आपस में एक-दूसरे को बधाई दी।

    Hero Image
    Major Dhyan Chand Khel Ratna Award : खेल से दूर हुई सियासत, खेल रत्न का बदला नाम

    बरेली, जेएनएन। Major Dhyan Chand Khel Ratna Award : राजीव गांधी के नाम से दिया जाने वाला खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदलकर केंद्र सरकार ने मेजर ध्यानचंद कर दिया। इसकी जानकारी ज्यों ही प्रधानमंत्री ने ट्वीटर से दी तो खिलाड़ियों ने आपस में एक-दूसरे को बधाई दी। कहा कि खेल से राजनीति हटी है। किसी भी खेल पुरस्कार का नाम सिर्फ खिलाड़ियों के नाम पर ही होना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    केंद्र सरकार के इस बदलाव से शुक्रवार को खिलाड़ियों में खुशी की लहर दौड़ गई। खिलाड़ियों का मानना है कि यह 41 वर्ष बाद ओलिंपिक में मिली एतिहासिक जीत का उपहार है। इस फैसले के बाद स्थानीय खिलाड़ी एक-दूसरे को दूरभाष से संपर्क कर भी बधाई देते रहे। खिलाड़ियों का कहना है कि इसके लिए कई बार उन्होंने सरकार से अपील भी की। लेकिन, इस फैसले से देश के हर एक खिलाड़ी का उत्साहवर्धन होगा।

    अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मिलता यह अवार्ड

    खेल रत्न पुरस्कार खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर दिया जाता है। यह पुरस्कार पहली बार वर्ष 1991-1992 में दिया गया था। खेल को बढ़ावा देने के लिए अहम भूमिका निभाने पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर इस पुरस्कार को पहचान मिली थी।

    हाकी के जादूगर कहे जाते थे ध्यानचंद

    मेजर ध्यानचंद का उनकी हाकी से गेंद पर ऐसा नियंत्रण था कि वह अपने इशारों पर गेंद को नचाते थे। खेल क्षेत्र से संबंधित उच्चाधिकारियों ने उनकी प्रतिभा को परखते हुए ही उनको हाकी का जादूगर नाम से नवाजा था।

    खेल पुरस्कार का खिलाड़ी के नाम पर ही होना चाहिए था। केंद्र सरकार के इस फैसले से काफी खुशी है। हसीब हुसैन, राष्ट्रीय खिलाड़ी

    खेल पुरस्कार राजनेता का नाम हटाकर खिलाड़ी के नाम से जोड़ा है। जिससे साबित होता है कि खिलाड़ियों के अच्छे दिन आ गए। खुशबू राजपूर, खिलाड़ी

    सरकार के इस फैसले ने देश के हर खिलाड़ियों को अमूल्य उपहार दिया है। जिसका दिल से स्वागत है। देवव्रत यादव, राष्ट्रीय खिलाड़ी

    इसके लिए काफी समय से खिलाड़ियों की ओर से अनुरोध किए जा रहे थे। देर से ही सही मगर यह हर खिलाड़ी के लिए सम्मान है। कमल रावत, राष्ट्रीय खिलाड़ी