Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोक जनशक्ति पार्टी भी उत्तर प्रदेश में लड़ेगी विधानसभा चुनाव, राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बरेली में किया एलान

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Tue, 16 Nov 2021 02:46 PM (IST)

    LJP National President Chirag Paswan लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में उनकी पार्टी भी भागीदारी करेगी। पार्टी संगठन को प्रदेश के हर जिले में पिछले कुछ समय में मजबूती मिली है।

    Hero Image
    बरेली मेंं सांसद चिराग पासवान पार्टी के पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा के से मीडिया से वार्ता करते हुए।

    बरेली, जेएनएन। LJP National President Chirag Paswan : उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी भी भागीदारी करेगी। पार्टी संगठन को प्रदेश के हर जिले में पिछले कुछ समय में मजबूती मिली है। मंगलवार को बरेली पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद चिराग पासवान ने रामपुर बाग में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नीरज मिश्रा के आवास पर मीडिया से वार्ता के दौरान यह बात कही।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि पार्टी पहले भी प्रदेश में विधानसभा चुनाव न सिर्फ लड़ चुकी है, बल्कि विधानसभा में अपनी उपस्थिति भी दर्ज करा चुकी है। इसके बाद गठबंधन की राजनीति में हमारी पार्टी कुछ चुनाव नहीं लड़ पाई, लेकिन अब उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने का निर्णय पार्टी की राज्य इकाई ने लिया है। यानी हम अपने प्रत्याशी उतारेंगे। हम अकेले चुनाव लड़ेंगे या किसी क्षेत्रीय दल के साथ मिलकर इस का फैसला राज्य इकाई के अनुमोदन के जरिए केंद्रीय संगठन करेगा। हालांकि तय है कि इस बार चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन हर बार से बेहतर होगा। प्रदेश को किस तरह विकास की राह पर और मजबूती से ले जाएं, युवाओं को रोजगार दें, इसके लिए विजन डाक्यूमेंट पर काम कर रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवा शिक्षा व रोजगार के लिए दूसरे राज्य में जाते हैं तो कई बार उन्हें अपमान का सामना करना पड़ता है। ऐसे में देश के बेहद महत्वपूर्ण प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने की जरूरत है। उन्होंने प्रदेश में सत्तारूढ़ रहीं पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि अपनी-अपनी गलतियों पर पर्दा डालने के लिए किसी पार्टी को राम तो किसी को जिन्ना सूट करते हैं। सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर हुए विवाद पर चिराग पासवान ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत सोच हो सकती है, इस पर प्रतिक्रिया की जरूरत नहीं।

    गठबंधन होगा तो किसके साथ अभी तय नहीं : किस पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेंगे, इस सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि सभी पार्टी की विचारधारा कुछ न कुछ अलग होती है। लोक जनशक्ति पार्टी के अपने मुद्दे हैं, चाहे दलितों को लेकर हों, अल्पसंख्यक या फिर समाज के गरीब वर्ग के लिए। पार्टी के नेता दिवंगत राम विलास पासवान ने समाज के पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा में लाने के लिए पांच दशक तक संघर्ष किया। प्रदेश में अभी तय नहीं है कि चुुुुुनाव अकेले लड़ेंगे या किसी के साथ गठबंधन होगा।

    योगी सरकार में बेहतर काम हुआ, हालांकि गुंजाइश बाकी : केंद्र या राज्य सरकार के वर्तमान कामकाज पर चिराग पासवान पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे बेहतर बताया। हालांकि उन्होंने कहा कि इसमें और बेहतर होने की गुंजाइश थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जिस तरह का जनादेश मिला है, उसमें कई काम हुए हैं। लेकिन युवाओं को अपने ही प्रदेश, जिले या गांव में रोजगार कैसे मिले, इस पर बाकी है। जनता इस पर फैसला लेगी कि कामकाज कैसा हुआ।

    प्रदर्शनकारी किसानों से दोबारा बातचीत की जरूरत : पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद्घाटन के लिए उन्होंने सभी को बधाई दी। हालांकि इसके राजनीतिकरण और निर्माण का क्रेडिट लेने की होड़ पर उन्होंने आपत्ति जताई। संसद का सत्र फिर शुरू होने वाला है, ऐसे में पिछला रिकार्ड देखते हुए उन्होंने फिर हंगामे की भेंट चढ़ने की आशंका जताई। किसानों के लिए कानून पर चिराग पासवान ने दोबारा अन्नदाता से बातचीत की जरूरत पर जोर दिया। साथ ही कहा कि सरकारों का मूल्यांकन पिछले वादों, रोजगार, विकास व स्वास्थ्य के आधार पर होना चाहिए।

    comedy show banner
    comedy show banner