Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Deepawali 2020: जानिए... दशहरा के ठीक 21 दिन बाद क्यों मनाई जाती है दीपावली

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Thu, 05 Nov 2020 01:41 PM (IST)

    रामायण में वाल्मिकी ऋषि ने लिखा है कि प्रभु श्री राम को अपनी पूरी सेना को श्रीलंका से अयोध्या तक पैदल चलकर आने में 21दिन (इक्कीस दिन यानी 504 घंटे) लगे। अब हम 504 घंटे को 24घंटे से भाग दें तो उत्तर 21 आता है यानी 21 दिन।

    जानिए दशहरा के ठीक 21 दिन बाद क्यों मनाई जाती है दीपावली

    बरेली : प्रति वर्ष दशहरे के बाद ठीक 21 दिन बाद ही दीपावली क्यों आती है ? क्या कभी आपने इस पर विचार किया है। विश्वास न हो तो कैलेंडर देख लीजिएगा। रामायण में वाल्मिकी ऋषि ने लिखा है कि प्रभु श्री राम को अपनी पूरी सेना को श्रीलंका से अयोध्या तक पैदल चलकर आने में 21दिन (इक्कीस दिन यानी 504 घंटे) लगे। अब हम 504 घंटे को 24घंटे से भाग दें तो उत्तर 21 आता है यानी 21 दिन। गूगल मैप पर सर्च करने में श्रीलंका से अयोध्या की दूरी 3145 किलोमीटर और लगने वाला समय 504 घंटे ही दर्शाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    वर्तमान समय में गूगल मैप को पूरी तरह विश्वनीय माना जाता है। लेकिन हम भारतीय लोग तो दशहरा और दीपावली त्रेतायुग से चली आ रही परंपरानुसार मनाते आ रहे हैं। समय के इस गणित पर आपको विश्वास न हो रहा हो तो गूगल सर्च कर देख सकते हैं तथा औरों को भी यह रोचक जानकारी दे सकते है। वाल्मिकी ऋषि ने तो रामायण की रचना श्रीराम के जन्म से पहले ही कर दी थी। उनका भविष्यवाणी और आगे घटने वाली घटनाओं का वर्णन कितना सटीक था। इसका अंदाजा इसी से लगाया  जा सकता है।