Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kisan Panchayat News : बरेली में बाढ़ से होने वाले नुकसान पर किसानों ने की पंचायत, एसडीएम सदर को दिया दस दिन का अल्टीमेटम

    Kisan Panchayat News रामगंगा नदी से सटे गांवों में बाढ़ आने की समस्या को लेकर किसान एकता संघ के बैनर तले किसानों ने दामोदर स्वरूप पार्क में पंचायत की। बाद में उप जिला अधिकारी सदर को व्यवस्था सुधार के लिए दस दिन का अल्टीमेटम दिया।

    By Ravi MishraEdited By: Updated: Thu, 15 Jul 2021 08:42 AM (IST)
    Hero Image
    Kisan Panchayat News : बरेली में बाढ़ से होने वाले नुकसान पर किसानों ने की पंचायत

    बरेली, जेएनएन। Kisan Panchayat News : रामगंगा नदी से सटे गांवों में बाढ़ आने की समस्या को लेकर किसान एकता संघ के बैनर तले किसानों ने दामोदर स्वरूप पार्क में पंचायत की। बाद में नारेबाजी करते हुए उप जिला अधिकारी सदर विशु राजा को मांगपत्र सौंपकर व्यवस्था सुधार के लिए दस दिन का अल्टीमेटम दिया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    किसान नेता डा. रवि नागर के मुताबिक 11 जुलाई से रामगंगा से सटे गांवों में पदयात्रा शुरू की थी। क्योंकि बाढ़ आने से इन गांवों के किसानों की फसलों को नुकसान होता है। जनहानि भी झेलनी पड़ती है। किसानों की बर्बाद फसलों का शासन को मुआवजा देना चाहिए। बाढ़ राहत चौकियां और गांवों में नाव उपलब्ध होनी चाहिए।

    अंगूरी गांव से पदयात्रा शुरू होने के बाद किसान बुधवार को दामोदर स्वरूप पार्क में इकट्ठा हुए। पंचायत करके किसानों ने मांगपत्र के साथ प्रशासन को दस दिन का समय दिया। इसके बाद किसान एकता संघ आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा। किसान पंचायत में प्रदेश संगठन सचिव चौधरी जगपाल सिंह यादव, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष राजेश शर्मा, मंडल प्रभारी इरशाद अली, मंडल अध्यक्ष श्रीपाल सिंह, एमपी सिंह, ठाकुर सुधीर कुमार सिंह, यशवीर सिंह यादव, अवधेश एडवोकेट, विनय ओबराय, वीर बहादुर, अशर्फीलाल आदि किसान उपस्थित रहे।