Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kalyan Singh Passed Away: बरेली से रहा करीबी नाता, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दिनेश जौहरी बोले- लगाई थी एक करोड़ रुपए की शर्त

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Sun, 22 Aug 2021 06:06 AM (IST)

    Kalyan Singh Passed Away कल्याण सिंह... सिर्फ नाम नहीं संपूर्ण शख्सियत है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राम जन्मभूमि आंदोलन के अगुवा एक कुशल राजनेता। बरेली के लोगों से उनके जुड़ाव के किस्से उनके हमेशा सुने जाते रहे।

    Hero Image
    Kalyan Singh Passed Away: बरेली से रहा करीबी नाता, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दिनेश जौहरी बोले

    बरेली, जेएनएन। Kalyan Singh Passed Away: कल्याण सिंह... सिर्फ नाम नहीं, संपूर्ण शख्सियत है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल, राम जन्मभूमि आंदोलन के अगुवा, एक कुशल राजनेता। बरेली के लोगों से उनके जुड़ाव के किस्से उनके हमेशा सुने जाते रहे। राम जन्म भूमि आंदोलन के वक्त, जिन्हें देखकर बरेली की माये-बहने आरती उतारा करती थी। आज वो हमारे बीच नहीं रहे। लेकिन उनके दिखाए मार्ग, लोगाें के लिए पथप्रदर्शक की भांति हमेशा रहेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के सियासी सफर के कई हमसफर बरेली से ताल्लुक रखते हैं। संजय गांधी स्नातकोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान के आइसीयू में शनिवार की रात वह माैत से जिंदगी की जंग हार गए। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बनने से लेकर मुख्यमंत्री तक के सफर में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दिनेश जौहरी, पूर्व सांसद राजवीर सिंह, आंवला विधायक धर्मपाल सिंह, व्यापारी नेता राजेंद्र गुप्ता समेत कई शख्सियत उनके साथ रही। कल्याण सिंह की तबीयत बिगड़ने के बाद पुराने दिनों को याद करते हुए संस्मरणों को दैनिक जागरण से साझा किया।

    दिनेश जौहरी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री

    मेहरबान थे कल्याण सिंह, मुझे स्वास्थ्य मंत्री बनाया

    कल्याण सिंह की सरकार में स्वास्थ्य मंत्री रहे दिनेश जौहरी रामपुर बाग में रहते हैं। वह बताते हैं कि 1991 में कल्याण सिंह ने मुझे अपनी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री बनाया। उसी वक्त उत्तरकाशी में दुर्घटना होने पर हेलीकाप्टर से मुझे भेजा गया। वापस आने के बाद दिल्ली में तेल उत्पादकों के कार्टेल ओपेक से संपर्क किया। संस्था ने 500 बेड के बरेली में अस्पताल तैयार करने के लिए 30 करोड़ रुपये देने की स्वीकृति दी, लेकिन शर्त लगाई कि एक करोड़ राज्य सरकार को देने होंगे। राष्ट्रीय स्तर के इस अस्पताल बनाने से पहले कल्याण सिंह की सरकार गिर गई। मुझे मंत्रीपद छोड़ना पड़ा। इसी जमीन पर आज 300 बेड अस्पताल तैयार हुआ है। जब उन्होंने सरकार बनाई, तो पूरे मंत्रीमंडल को लेकर अयोध्या में रामलला के दर्शन करने गए थे। उनके स्नेह मुझे हमेशा मिलता रहा। वह जल्द स्वस्थ्य हो जाए।