Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Kajal Murder Case Update: पुलिस ने हत्यारी बुआ को भेजा जेल, दस साल की बच्ची का किया था कत्ल

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Thu, 27 Aug 2020 11:52 AM (IST)

    घर पर पुरुषों के आने का विरोध करने वाली दस साल की बच्ची की कातिल बुआ को भी बरेली पुलिस ने जेल भेज दिया है।

    Kajal Murder Case Update: पुलिस ने हत्यारी बुआ को भेजा जेल, दस साल की बच्ची का किया था कत्ल

    बरेली, जेएनएन। घर पर पुरुषों के आने का विरोध करने वाली दस साल की बच्ची की कातिल बुआ को भी बरेली पुलिस ने जेल भेज दिया है। शहर में हुई काजल की हत्या में शामिल आरोपित बुआ ने भी उसके साथ बेरहमी से मारपीट की थी। गौरतलब है कि सौतेली मां ने दस साल की मासूम का अपनी नन्द के साथ मिलकर कत्ल कर दिया था। जिसके बाद उन्होंने उसके शव को घर में ही दफना दिया था। लेकिन एन वक्त पहुंचे एक रिश्तेदार ने इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची का शव बरामद कर केस की पड़ताल की तो सच खुद ब खुद सामने आ गया। हांलाकि इस मामले में पुलिस हत्यारोपित सौतेली मां को भी गिरफ्तार कर कार्रवाई कर चुकी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये है पूरा मामला

    इज्जतनगर थाने के अंतर्गत आलोक नगर में रहने वाले नगर निगम चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रवि बाबू ने दूसरी शादी की थी। रवि के पहली पत्नी से दो बेटी थी संध्या 11 और काजल 10 वर्ष थी। रवि की दूसरी पत्नी के अपने पूर्व पति से संबंध थे। जिसके चलते उसका पति अक्सर रवि बाबू की अनुपस्थिति में उसके घर में आया जाया करता था। जिस पर काजल उसे हमेशा टोकती थी। इसी बात को लेकर उसकी सौतेली मां उससे नाराज रहती थी। इसके अलावा काजल ननद के बच्चों की पिटाई भी कर देती थी। जिसके चलते उसकी ननद भी काजल से खफा रहती थी। 20 अगस्त को दोनो ने काजल की बेरहमी से पिटाई कर दी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई। जिसके बाद घर पहुंचा रवि काजल की लाश देखकर सन्न रह गया। इसके बाद उन्होंने काजल की लाश को घर के अंदर गड्ढा खोदकर दफना दिया था। यह घटना अपनी आखों से देखने के बाद रवि के भांजे सूरज ने मामले में पुलिस को तहरीर दी। जिसके बाद घर पहुंची पुलिस ने जब खुदाई की तो उन्हें काजल की लाश मिली। इसके साथ ही जानकारी करने पर हत्या की आशंका जताई गई।

    पोस्टमार्टम कर रहे डाक्टर को आया था गुस्सा

    मासूम काजल के शव का पोस्टमार्टम कर रहे डाक्टर को काजल के शरीर पर कई गंभीर चोटो के निशान मिले। उसके शरीर पर चोटो के 15 निशान थे। यह देख डाक्टर को गुस्सा आ गया। इस मामले में उसने अधिकारियों को भी बच्ची के साथ हुई बर्बरता से अवगत कराया। जिसके बाद पुलिस ने हत्यारोपित सौतेली मां सहित अन्य आरोपिताें को जेल भेज दिया । जिसके बाद पुलिस ने बुधवार को काजल की बुआ राधा को भी जेल भेज दिया है।