Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीलीभीत में सपा, महान दल ने निकाली जन आक्रोश यात्रा, सपाई बोले- जनता को भाजपा के कारनामे बताने के लिए निकाल रहे यात्रा

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Tue, 17 Aug 2021 01:44 PM (IST)

    Jan Aakrosh Yatra News समाजवादी पार्टी तथा उनके सहयोगी महान दल की जन आक्रोश यात्रा किसान सहकारी चीनीमिल से शुरू हुई। इस यात्रा के प्रारंभ होने को लेकर रविवार से ही पुलिस व प्रशासन शांति व सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह से सजग रहा।

    Hero Image
    पीलीभीत में सपा, महान दल ने निकाली जन आक्रोश यात्रा

    बरेली, जेएनएन। Jan Aakrosh Yatra News: समाजवादी पार्टी तथा उनके सहयोगी महान दल की जन आक्रोश यात्रा किसान सहकारी चीनीमिल से शुरू हुई। इस यात्रा के प्रारंभ होने को लेकर रविवार से ही पुलिस व प्रशासन शांति व सुरक्षा की दृष्टि से पूरी तरह से सजग रहा। जनपद के आला अफसरों ने अपने अधीनस्थों को एक दिन पहले ही दिशा निर्देश के दिए थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सोमवार को दोपहर लगभग 12 बजे समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल तथा महान दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष किसान सहकारी चीनी मिल गेट पर पहुंचे। जहां से यात्रा को हरी झंडी दिखाकर सपा के प्रदेश अध्यक्ष ने रवाना किया। यात्रा रवाना होते ही प्रशासन द्वारा उनके कार्यकर्ताओं की गाड़ी का काफिला चीनी मिल परिसर में रोक दिया। जिससे आगे चल रहे आक्रोश यात्रा रथ पर सवार राष्ट्रीय अध्यक्ष को सूचना मिलते ही उन्होंने बालाजी गर्ल्स इंटर कालेज के पास सड़क के किनारे धरना शुरू कर दिया। इसके पश्चात जब प्रशासन ने उनके कार्यकर्ताओं की गाड़ियों को छोड़ दिया और वह काफिले में शामिल हो गई राष्ट्रीय अध्यक्ष अपने प्रचार वाहन पर सवार होकर पीलीभीत की ओर रवाना हो गए।

    सपा प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व प्रदेश की सरकारों ने जो कहा है वह नहीं किया। इसको लेकर किसान नाराज हैं। भाजपा के कारनामे को वह जनता के समक्ष खोलने के लिए जन आक्रोश यात्रा करने के लिए निकले हैं। इस सरकार में जनता व किसानों के साथ छलावा किया हैं। यह यात्रा एक सप्ताह तक विभिन्न जिलों में जाकर इनके कारनामों को उजागर करेगी। महान दल के राष्ट्रीय केशव देव मौर्य के नेतृत्व में निकाली गई इस यात्रा में सपा के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, यूसुफ कादरी, गायत्री गंगवार, मोसिल शेरी, पप्पू शाह, रामप्रताप गंगवार, विक्रम गंगवार, मोहम्मद मियां पूरनपुर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner