Murder in Shahjahanpur: घरेलू विवाद में होमगार्ड के बेटे ने की सौतेली मां की गोली मारकर हत्या
Murder in Shahjahanpur पूनम का सुरेंद्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर शोभित ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से पूनम के पेट में गोली मार दी। स्वजन गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

शाहजहांपुर, जागरण संवाददाता। Murder in Shahjahanpur: पारिवारिक विवाद के चलते होमगार्ड के बेटे ने सौतेली मां (Step Mother) की गोली मारकर हत्या (Shot Dead) की है। पुलिस ने उसे मंगलवार सुबह लाइसेंसी बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने घटना को अंजाम देना भी स्वीकार किया है।
पुवायां थाना क्षेत्र के देवस्थान मुहल्ला निवासी होमगार्ड सुरेंद्र कुमार तिवारी की पहली पत्नी मीरा देवी की डेढ़ साल पहले मृत्यु हो गई थी। उनसे चार संतान बेटी संतोषा देवी, बेटा शोभित तिवारी, बेटी अंजली व बेटा अजय है। मीरा देवी की मृत्यु के कुछ दिन बाद ही उन्होंने क्षेत्र के ही मुहल्ला तिराहा बाजार निवासी पूनम से शादी कर ली थी। इस शादी के बाद से ही पारिवारिक कलह शुरू हो गई थी।
सोमवार देर रात भी पूनम का सुरेंद्र से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर शोभित ने पिता की लाइसेंसी बंदूक से पूनम के पेट में गोली मार दी। स्वजन गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी जब पूनम के मायके वालों को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए।
मृतका के भाई रामजी शुक्ला ने पारिवारिक विवाद में गोली मारकर हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपित को बंदूक समेत गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने बताया कि आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।