Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पति ने फूलगोभी की सब्जी बनाने को कहा पर पत्नी ने बना दी दाल, इस पर पति ने गोली मारकर पत्नी की कर दी हत्या

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Fri, 26 Nov 2021 12:05 PM (IST)

    Wife murdered in Bareilly आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में छोटी-छोटी बातों पर लोग इतना अधिक गुस्सा कर लेते हैं कि अपराध तक कर बैठते हैं। ऐसा ही एक अपराध बरेली में हुआ है। यहां गुस्से में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।

    Hero Image
    पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

    बरेली, जेएनएन। Wife murdered in Bareilly : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में छोटी-छोटी बातों पर लोग इतना अधिक गुस्सा कर लेते हैं कि अपराध तक कर बैठते हैं। ऐसा ही एक अपराध बरेली में हुआ है। यहां गुस्से में पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। बात बस इतनी सी थी कि पत्नी ने पति के मन का भोजन नहीं बनाया था। इस पर गुस्साए पति ने तमंचा उठाया और पत्नी पर फायर कर दिया। गोली पत्नी की गर्दन में लगी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मामला बरेली जनपद के सरदारनगर का है। यहां के रहने वाले संदीप की शादी तीन साल पहले नेहा से हुई थी। शादी के बाद से ही दोनों में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। आए दिन मारपीट भी होती थी। गुरुवार रात संदपी ने नेहा से फूलगोभी की सब्जी बनाने के लिए कहा, लेकिन नेहा ने टमाटर आलू की सब्जी और दाल बनाकर परोस दी। इस पर संदीप को गुस्सा आ गया। संदीप ने नेहा को भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। दोनों में तीखी नोकझोंक होते-होते मामला बढ़ गया। दोनों में रात को घंटों विवाद हुआ।

    शुक्रवार सुबह होते ही फिर से दोनों में विवाद होने लगा। इस पर गुस्साए संदीप ने तमंचे से गोली मारकर नेहा की हत्या कर दी। आसपास के लोगों ने जब गोली चलने की आवाज सुनी तो वे मौके की ओर दौड़े। देखा नेहा फर्श पर मृत पड़ी थी। इस पर पड़ोसियों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपित पति संदीप को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि लोगों का कहना है कि संदीप हत्या करने के बाद खुद ही पुलिस थाने पहुंचा और घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने संदीप को गिरफ्तार करके मामले की जांच शुरू कर दी है। 

    comedy show banner