Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hartalika Teej Vrat 2022: हस्त नक्षत्र और शुभ संयोग में जानिए हरतालिका पूजन के पांच शुभ मुहूर्त

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Sat, 27 Aug 2022 06:46 AM (IST)

    Hartalika Teej Vrat 2022 Shubh Mahurt इस बार हस्त नक्षत्र और शुभ संयोग में हरतालिका तीज मनाई जाएगी। पं मुकेश मिश्रा की मानें तो इस बार इस व्रत के पूजन का फल अधिक मिलने की संभावना हैं।

    Hero Image
    Hartalika Teej Vrat 2022: हस्त नक्षत्र और शुभ संयोग में जानिए हरतालिका पूजन के पांच शुभ मुहूर्त

    बरेली, जागरण संवाददाता। Hartalika Teej Vrat 2022 Shubh Mahurt : हरतालिका तीज का पर्व इस बार 31 अगस्त यानी बुधवार को मनाया जाएगा। यह पर्व भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष तृतीया में मनाया जाता है। हरतालिका तीज का व्रत सुहागिन स्त्रियां पति के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए रखती हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    खास बात तो यह है कि इस बार यह व्रत (Hartalika Teej Vrat) हस्त नक्षत्र और उस शुभ योग (Auspicious Yoga) के संयोग में मनाया जाएगा। शुभ योग की तरह हस्त नक्षत्र भी सभी मनोकामनाएं को पूरा करने वाला होता है। इसलिए इस बार हरतालिका तीज का महत्व कई गुना अधिक बढ़ गया है।

    पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि इस व्रत में महिलाएं निराहार रहकर शाम को पार्वती और शिव की मिट्टी (Shiv Statue) की प्रतिमा बनाकर पूजा (Hartalika Teej Vrat Poojan) करती हैं। शाम को पति के हाथ से जल पीने के बाद दूसरे दिन व्रत का समापन करती हैं। सोलह श्रृंगार की सामग्री माता पार्वती को और धोती अंगोछा आदि शिवजी को अर्पित करती हैं।

    अंत में यह सामग्री ब्राह्मण को दान की जाती है। कुंवारी कन्या मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए इस व्रत को रखती हैं। इस व्रत में शिव- पार्वती की पूजन करने से समस्त पापों से मुक्ति मिलती है।

    ये है पूजन के शुभ मुहूर्त

    अभिजीत मुहूर्त : सुबह 11:33 से 12:24 तक

    विजयी मुहूर्त : दोपहर 02:05 से 02:56 तक

    अमृत काल मुहूर्त : शाम 05:38 से 07:17 तक

    गोधूलि मुहूर्त : शाम 06:07 से 06:31 तक

    सायाह्न संध्या मुहूर्त : शाम 06:19 से 07:27 तक

    comedy show banner
    comedy show banner