बरेली में ऐसी कालोनी: हर किसी पर करोड़ों का घर, लाखों की कार, फिर भी नहीं हो सके शहरवासी
Gram Panchayat Election 2021 ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। जिला पंचायत का तो आरक्षण भी जारी हो गया।लेकिन ग्राम पंचायत का आरक्षण अब तक ज ...और पढ़ें

बरेली, जेएनएन। Gram Panchayat Election 2021 : ग्राम पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है। जिला पंचायत का तो आरक्षण भी जारी हो गया।लेकिन ग्राम पंचायत का आरक्षण अब तक जारी नही हुआ है। इसके लिए तैयारियां जोरों पर चल रही है। बीते दिनों परिसीमन में भी जिले की कोई ग्राम पंचायत निकाय क्षेत्र में शामिल नहीं हो पाई। इसके चलते महानगर कालोनी के वाशिंदें इस बार भी ग्राम पंचायत के लिए ही मतदान करेंगे।
पीलीभीत बाइपास पर स्थित महानगर कालोनी 2002 में बसाई गई थी। इस कालोनी का आधे से ज्यादा क्षेत्र सदर तहसील क्षेत्र के धौरेरामाफी ग्राम पंचायत में शामिल हैं। बीते कई वर्षों से इस ग्राम पंचायत के नगर निकाय में शामिल होने की प्रक्रिया चल रही है, लेकिन हर बार पंचायत चुनाव से पहले होने वाले परिसीमन में लटक जाता है। इस बार भी परिसीमन के लिए जिले की कई ग्राम पंचायतों के नाम भेजे गए थे, लेकिन किसी को भी निकाय मेंं शामिल नहीं किया गया।
इसमें बरेली शहर के धौरेरामाफी (महानगर कालोनी), क्यारा, करेली, करगैना, कांधरपुर समेत सात ग्राम पंचायतें शामिल थीं। जबकि इससे पूर्व 2016 में भी शहर की 36 ग्राम पंचायतों को नगर निगम में शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था। इसमें भी महागनर कालोनी शामिल थी। महानगर कालोनी में डेढ़ हजार से अधिक आवास हैं, जिनमें से करीब एक हजार आवासीय क्षेत्र के निवासी धौरेरामाफी ग्राम पंचायत के मतदाता हैं।
आरक्षण के लिए चल रहा काम
जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण आने के बाद अब ग्राम पंचायत के लिए आरक्षण की तैयारी चल रही है। इसके लिए जिला पचायत राज अधिकारी कार्यालय में तैयारी चल रही है। लखनऊ में बैठक के बाद एक मार्च तक ग्राम पंचायतों का आरक्षण भी जारी कर दिया जाएगा।
जिला पंचायत अध्यक्ष का आरक्षण जारी हो गया है। अब ग्राम पंचायत के आरक्षण का कार्य चल रहा है। इसे स्थानीय स्तर पर जारी किया जाना है। जल्द ही कार्य पूरा कर इसे जारी किया जाएगा। परिसीमन में नगर निकाय में कोई गांव शामिल नहीं हुआ है। इस बार भी 1193 ग्राम पंचायतों के लिए ही आरक्षण सूची तैयार की जा रही है। - धर्मेंद्र कुमार, डीपीआरओ

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।