विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली में किसान की आत्महत्या: सुसाइड नोट में पूर्व कुलपति पर जमीन कब्जाने का आरोप, अंतिम संस्कार से इनकार

Published: Sun, 22 Nov 2026 08:05 AM (IST)

बरेली में किसान भगवान सिंह ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. केपी सिंह पर जमीन कब्जाने के आरोप में आत्महत्या कर ली। स्वजन ने प्रो. सिंह व अन्य पर प्राथमिकी दर्ज करने और मुआवजे की मांग करते हुए अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया है, पुलिस जांच कर रही है।

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण

HighLights

  1. किसान भगवान सिंह ने जमीन विवाद में की आत्महत्या।

  2. पूर्व कुलपति प्रो. केपी सिंह पर उकसाने का आरोप।

  3. स्वजन ने प्राथमिकी और मुआवजे की मांग की।

जागरण संवाददाता, बरेली। महात्मा ज्योतिबाफुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. केपी सिंह पर जमीन कब्जा करने के प्रयास का आरोप लगाकर किसान भगवान सिंह ने आत्महत्या कर ली। इससे आक्रोशित स्वजन ने शनिवार को अंतिम संस्कार नहीं किया। उनकी मांग थी कि प्रो. सिंह, उनकी पत्नी व दो अन्य पर प्राथमिकी दर्ज की जाए। इस संबंध में बहेड़ी थाने में तहरीर भी दी गई।

प्रो. सिंह वर्तमान में गोरखपुर के दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में कुलपति हैं। उन्होंने फोन पर बताया कि सभी आरोप बेबुनियाद एवं तथ्यहीन हैं। <br/>पचपेड़ा गांव निवासी भगवान सिंह ने शुक्रवार को आत्महत्या की थी। स्वजन ने बताया कि प्रो. केपी सिंह ने तीन वर्ष पहले उनकी 12 एकड़ जमीन के फर्जी कागज तैयार करा दाखिल खारिज भी करा लिया।

इसमें राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने भी साठगांठ की। इसकी जानकारी होने पर कोर्ट में केस गया। भगवान सिंह ने कब्जा नहीं छोड़ा, मगर वह जमीन छिनने के डर से तनाव में थे। इसी कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली। उनके कमरे से सुसाइड नोट मिला, उसमें भी प्रो. सिंह, उनकी पत्नी व दो अन्य लोगों पर आरोप लगाए गए। शनिवार को स्वजन ने डेढ़ करोड़ मुआवजा, जमीन भगवान सिंह के परिवार वालों के नाम कराने, आत्महत्या के लिए उकसाने में प्रो. सिंह व अन्य पर कार्रवाई की मांग की।

उनके ससुर भगत सिंह ने कहा कि यदि रविवार तक प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई तो सिख समाज के लोग गुरुद्वारा में एकत्र होने के बाद बहेड़ी थाने का घेराव करने जाएंगे। दूसरी ओर, शनिवार को पूरे दिन अफसर प्रयास करते रहे कि भगवान सिंह का अंतिम संस्कार करा दिया जाए। इसके लिए स्वजन से कई चरण में वार्ता की, मगर सफलता नहीं मिली।

यह भी पढ़ें- पति की आंखों की रोशनी गई, खुद टीबी व कैंसर से लड़ीं पर नहीं टूटा हौसला; व्यापार मेले में चमक रहीं हरियाणा की नीलम

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि भगवान सिंह के स्वजन से तहरीर मिली है, उसके आधार पर प्राथमिकी दर्ज कराई जाएगी। विवेचना में जो तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर कार्रवाई होगी। उनके स्वजन से वार्ता की जा रही ताकि अंतिम संस्कार कराया जा सके। 

यह भी पढ़ें- जिस ऑडियो को सबूत के तौर पर दिया, उसी से पलटा केस... दुष्कर्म का आरोपी बरी; क्या था रिकॉर्डिंग में?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।