Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    UP News: 10 महिला सिपाहियों से दुष्कर्म, लाखों रुपये की ठगी; बरेली में ग‍िरफ्तार हुआ 8वीं पास फर्जी सिपाही

    Updated: Wed, 04 Sep 2024 07:50 AM (IST)

    लखीमपुर निवासी राजन वर्मा पांच साल पहले पुलिस भर्ती के नाम पर ठगा गया था। इसके बाद वह खुद ही महाठग बन गया। यही नहीं आठवीं पास आरोपी वर्दी पहनकर हूबहू पुलिस वाले हावभाव दिखाकर सजातीय महिला सिपाहियों को निशाना बनाने लगा। शादी का वादा कर उनका भरोसा जीतता घर बसाने-बनाने के सपने दिखाकर लाखों रुपये ठग लेता था। पुल‍िस ने फर्जी स‍िपाही को ग‍िरफ्तार कर ल‍िया है।

    Hero Image
    पुलिस की गिरफ्त में आया आरोपी राजन वर्मा।

    जागरण संवाददाता, बरेली। पांच साल पहले पुलिस भर्ती के नाम पर ठगे गए राजन वर्मा ने ऐसा जाल फैलाया कि असली पुलिस वाले भी गच्चा खाते रहे। आठवीं पास आरोपित वर्दी पहनकर हूबहू पुलिस वाले हावभाव दिखाकर सजातीय महिला सिपाहियों को निशाना बनाने लगा। शादी का वादा कर उनका भरोसा जीतता, घर बसाने-बनाने के सपने दिखाकर लाखों रुपये ठग लेता था।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लखीमपुर खीरी, श्रावास्ती, मुरादाबाद में चार महिला सिपाही उसके विरुद्ध ठगी की प्राथमिकी करा चुकीं, लेक‍िन पकड़ में नहीं आया। बरेली में भी उसने यही घटनाक्रम किया तब मंगलवार को गिरफ्तार किया जा सका। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उसने 10 घटनाएं स्वीकारी हैं। आशंका व्यक्त की जा रही कि उसने सभी का शारीरिक शोषण भी किया। उससे पूछताछ में ऐसे कई तथ्य मिले हैं।

    पांच साल पहले खुद हुआ था ठगी का शि‍कार    

    लखीमपुर निवासी राजन वर्मा पेठा बनाने की फैक्ट्री चलाता है। कारोबार के सिलसिले में अयोध्या जाना होता था इसलिए वर्ष 2019 में सुनील गुप्ता से परिचय हुआ था। उसने खुद को एसओजी व पिता को पुलिस लाइंस में सिपाही बताकर सुनील को नौकरी का झांसा देकर पांच लाख रुपये ठगे थे। तीन महीने तक सुनील राजन के साथ पुलिस लाइंस में रहा, प्रतिमाह खर्च के लिए रुपये भी मिले। बाद में पता चला कि उससे ठगी हुई है, तब थाने में शिकायत कर कुछ रुपये वापस लेकर लौट आया।

    मह‍िला स‍िपाही से क‍िया दुष्‍कर्म

    एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि अयोध्या पुलिस लाइंस में रहने के दौरान उसने एक महिला सिपाही से दुष्कर्म किया। उस समय कार्रवाई की नौबत आने पर शादी कर ली थी। बाद में महिला सिपाही को असलियत पता चली तो दूरी बना ली। इस बीच राजन के कई पुलिसकर्मियों से संपर्क हो चुके थे। वह उनकी परिचित सजातीय महिला सिपाहियों से घनिष्ठता बढ़ाने लगा। पुलिस की वेबसाइट व इंटरनेट मीडिया के सहारे भी महिला सिपाहियों से परिचय करता। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता, उनसे रुपये ऐंठता था।

    बरेली में तैनात मह‍िला स‍िपाही को ठगा

    उसके विरुद्ध पहली प्राथमिकी वर्ष 2021 में मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाने में हुई। दूसरी प्राथमिकी लखीमपुर खीरी के मितौली थाना में वर्ष 2022 में, तीसरी प्राथमिकी भी इसी वर्ष इसी थाने में हुई। चौथी प्राथमिकी श्रावस्ती के भिंगा थाने में हुई। कुछ समय पहले उसने बरेली में तैनात महिला सिपाही को झांसे में ले लिया। उसने कहा कि शादी के बाद रहने के लिए मकान खरीदेंगे, इस बहाने धीरे-धीरे वेतन व लोन के 30 लाख रुपये ले लिए। दुष्कर्म भी किया।

    जांच में सामने आई राजन की सच्‍चाई

    महिला सिपाही के अनुसार, राजन अपनी तैनाती लखीमपुर खीरी में बताता था। कभी-कभी वर्दी पहनकर बरेली में मिलने आता। वह लगातार रुपये ऐंठता जा रहा था और शादी के नाम पर टालमटोल करता रहा। शक होने पर लखीमपुर खीरी जिले के परिचित पुलिसकर्मियों से जानकारी जुटाई तब पता चला कि वह धोखा दे रहा था। उसके विरुद्ध दुष्कर्म, ठगी, छल करने, धोखाधड़ी की धारा में प्राथमिकी लिखी गई।

    यह भी पढ़ें: Bareilly Crime: बरेली के एक होटल में महिला के साथ दुष्कर्म, बदहवास हालत में फेंककर फरार हुआ आरोपी