Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    District Congress Committee : संगठन मजबूत करने के लिए कांग्रेस चलाएगी जय जवान, जय किसान

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Thu, 11 Feb 2021 05:58 PM (IST)

    District Congress Committee संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस अब तहसीलवार सभाएं करेगी। संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई गई है। बुधवार को यह बात श्यामगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव सचिन नाईक ने बैठक के दौरान कही।

    Hero Image
    District Congress Committee : संगठन मजबूत करने के लिए कांग्रेस चलाएगी जय जवान, जय किसान

    बरेली, जेएनएन। District Congress Committee : संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस अब तहसीलवार सभाएं करेगी। संगठन को मजबूत करने के लिए रणनीति बनाई गई है। बुधवार को यह बात श्यामगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर अखिल भारतीय कांग्रेस के सचिव सचिन नाईक ने बैठक के दौरान कही। वह बरेली, अलीगढ़, बदायूं, रामपुर, मुरादाबाद, संभल एवं अमरोहा के जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्षों के साथ बैठक कर रहे थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सम्मेलन तहसील के किसी भी ग्रामीण अंचल मे होगा। रोजाना अलग-अलग तहसील में होगा। इन सम्मेलनों में पार्टी के वरिष्ठ नेता, प्रदेश अध्यक्ष समेत अन्य भागीदारी करेंगे। इस सम्मेलन का नाम जय जवान जय किसान रखा गया है। तहसील स्तरीय सम्मेलन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 27 जिलों में आयोजित किया जाएगा। सभी सम्मेलनों में महानगर कमेटी भी सहयोग करेगी।

    बैठक में जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, रामपुर जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, मुरादाबाद जिलाध्यक्ष विनोद गुमभर, संभल जिलाध्यक्ष विजय शर्मा, बरेली महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला, बरेली प्रभारी जितेंद्र कश्यप, प्रदेश सचिव असमल चौधरी, राज शर्मा, डॉ. मेहंदी हसन समेत अन्य मौजूद रहे।

    यह कार्यक्रम मुख्यालय पर आयोजित नही होगा। सिर्फ तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले इस  कार्यक्रम में अजय लल्लू, सीएलपी लीड़र मोना सिंह, सलमान खुर्शीद, पूर्व सांसद प्रवीण ऐरन, पी एल पुनिया, इमरान मसूद, प्रमोद तिवारी, धीरज गुर्जर, पंकज मलिक, ब्रह्म स्वरूप सागर सहित प्रदेश के अन्य बङे कांग्रेसी राजनेता इन  तहसील स्तरीय सम्मेलनो मे अलग अलग भागीदारी करेंगे। 

    जय जवान, जय किसान में बरेली आ सकती है प्रियंका गांधी 

    संगठन को मजबूत करने के लिए कांग्रेस द्वारा तहसील स्तर पर आयोजित होने वाले जय जवान जय किसान कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बरेली आ सकती है। गौरतलब है कि प्रियंका गांधी ने पहले ही बरेली आने के संकेत दिए थे। जिसके लिए उन्होंने स्थानीय नेताओ से बरेली में बंद फैक्ट्रियों सहित रोजगार की स्थिति की जानकारी मांगी थी। इसके अलावा प्रियंका गांधी के बरेली आगमन को लेकर कांग्रेस के स्थानीय नेता भी होमवर्क करने में जुटे है। जिससे प्रियंका गांधी की मांग के अनुसार उन्हें बरेली से संबंधित दस्तावेज उपलब्ध कराए जा सके।