विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bareilly News: दिलशाद का मोबाइल खाेलेगा कई राज, हिंदू लड़कियों को सोशल मीडिया पर फंसाकर करते थे ब्लैकमेल

Published: Wed, 02 Oct 2024 03:44 PM (IST)

Bareilly Crime News In Hindi दिलशाद का मोबाइल कई राज खोलने वाला है। वह हिंदू लड़कियों को सोशल मीडिया पर ...और पढ़ें

पुलिस ने नौशाद के बाद दिलशाद को भी जेल भेजा है।
पुलिस ने नौशाद के बाद दिलशाद को भी जेल भेजा है।

HighLights

  1. दिलशाद को फोन की भी होगी फारेंसिक जांच, खुलेंगे कई राज
  2. सोमवार को जेल भेजा जा चुका है आरोपित

जागरण संवाददाता, बरेली। नौशाद का भाई दिलशाद भी हिंदू लड़कियों को अपना हिंदू नाम बताकर फंसाता था। उनके साथ अश्लील वीडियो काल के दौरान उनकी स्क्रीन रिकॉर्डिंग करता और बाद में उन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस ने जब नौशाद प्रकरण की विवेचना की तो दिलशाद का भी नाम सामने आ गया।

आरोपित को जेल भेजने के साथ ही उसका फोन भी फारेंसिक जांच को भेजा जाएगा। बताया जा रहा है कि, उसके फोन से भी कई अश्लील वीडियो मिले हैं।

लड़कियों को छेड़ने पर दो युवक पकड़े थे

19 सितंबर को कर्मचारी नगर चौकी के पास नौशाद व अमान दो हिंदू लड़कियों से झगड़ा कर रहे थे। लोगों ने दोनों लड़कों से उनका नाम पता पूछा। नौशाद ने अपना नाम राहुल जबकि अमान ने अपना नाम सतीश बताया। शक होने पर दोनों के आधार कार्ड मांगे गए, मगर उन्होंने नहीं दिखाए। आरोपितों का मोबाइल खोलकर देखा तो उसमें नौशाद के नाम से इंस्टाग्राम आइडी बनी मिली। लोगों ने संदिग्ध लगने पर आरोपितों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

नौशाद की जेब से मिले थे पांच आधार कार्ड

पुलिस की तलाशी में नौशाद की जेब से पांच आधार कार्ड मिले। इसमें पहला सोनू के नाम से, दूसरा नौशाद, तीसरा अनश, चौथा अमन और पांचवां राहुल के नाम का मिला। इसी तरह अमान की जेब से तीन आधार कार्ड विक्की, विनीत व अमान के नाम से मिला। दोनों के फोन में कई इंस्टाग्राम आइडी, अश्लील चैट, अश्लील वीडियो काल की रिकार्डिंग समेत कई चीजें मिली हैं।

पुलिस ने प्राथमिकी लिखकर जांच शुरू की तो नौशाद के साथ दिलशाद भी नाम सामने आया। उसकी जांच पड़ताल की गई तो उसके पास से भी फर्जी आधार कार्ड के साथ ही कई इंस्टाग्राम आइडी, लड़कियों की अश्लील चैट, अश्लील वीडियो काल आदि मिले हैं। पूछताछ में आरोपित ने यह स्वीकारा भी वह लड़कियों को ब्लैकमेल करता है। ऐसे में अब पुलिस आरोपित दिलशाद के फोन की भी फारेंसिक जांच कराएगी। जिससे उसके फोन की पूरी कहानी स्पष्ट हो सके। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।