Dengue in Bareilly: नहीं कम हो रहा डेंगू का प्रकोप, एलाइजा जांच में हुई पांच और मरीजों की पुष्टि
सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि शनिवार को जिले में 232 लोगों की एनएस 1 जांच की गई। जिसमें से 25 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसी के साथ 66 लोगों का एलाइजा टेस्ट किया गया। इसमें से पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
बरेली, जागरण संवाददाता। जिले में डेंगू का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। शनिवार को जिले में पांच नए डेंगू पीड़ित मिले, जिसके बाद मरीजों की कुल संख्या 418 हो चुकी है। मरीजों के हर दिन बढ़ने का सिलसिला यदि यही रहा तो डेंगू पिछले वर्षों का भी रिकार्ड तोड़ सकता है।
सीएमओ डा. बलवीर सिंह ने बताया कि, शनिवार को जिले में 232 लोगों की एनएस 1 जांच की गई। जिसमें से 25 लोगों की रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसी के साथ 66 लोगों का एलाइजा टेस्ट किया गया। इसमें से पांच लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिले में अब तक 15 हजार से अधिक लोगों की एनएस1 जांच की जा चुकी है। जिसमें से 2112 लोग डेंगू संदिग्ध मिल चुके हैं। इसके साथ 5463 लोगों की एलाइजा जांच हुई है, जिसमें से 418 लोगों में अब तक डेंगू की पुष्टि हुई है।
उधर, दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग के अनुसार जिले में डेंगू से केवल चार लोगों की मृत्यु हुई है, लेकिन हकीकत में दो दर्जन से अधिक लोग डेंगू से दम तोड़ चुके हैं। हालांकि यह सभी एनएस1 पाजिटिव थे। डाक्टरों के मुताबिक, जब तक तापमान में गिरावट नहीं होगी डेंगू का प्रकोप जारी रहेगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।