Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली में डीजे पर डांस को लेकर विवाद, पथराव व फायरिग

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 06 Mar 2021 05:14 AM (IST)

    डांस फ्लोर पर नाचने के दौरान हुए विवाद ने बड़ा बवाल करा दिया। शुक्रवार को दो पक्ष आमने सामने आ गए। जमकर पथराव हुआ। तमंचों से फायरिग की गई। विवाद में कर ...और पढ़ें

    Hero Image
    बरेली में डीजे पर डांस को लेकर विवाद, पथराव व फायरिग

    जेएनएन, बरेली : डांस फ्लोर पर नाचने के दौरान हुए विवाद ने बड़ा बवाल करा दिया। शुक्रवार को दो पक्ष आमने सामने आ गए। जमकर पथराव हुआ। तमंचों से फायरिग की गई। विवाद में करीब एक दर्जन लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों तरफ से मुकदमा दर्ज कर 10 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। विवाद का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इज्जतनगर के कंजादासपुर वार्ड नंबर 22 प्राथमिक स्कूल के पास रहने वाले ततीर अहमद के बेटे उमर की सगाई बुधवार को थी। कार्यक्रम के दौरान डीजे पर नाच गाना हो रहा था। उसी समय दूसरे पक्ष की ओर से आदिल, रियाज और आफताब का डांस कर रहे बच्चों से विवाद हो गया। उस वक्त मामला शांत करा दिया गया मगर दोनों पक्ष रंजिश मानने लगे।

    एक पक्ष के पप्पू खां ने बताया कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे वह दुकान पर बैठे थे, तभी शेर बहादुर, आरिफ, कौसर, आशिक, आदिल, मोहम्मद अली, अहमद अली, आशिक अली, छुटैला, गट्टू, वशीर खां व मोहम्मद उमर ने हमला कर दिया। धारदार हथियार से वार किया, जिसे रोकने में उनकी अंगुलियां घायल हो गई। शोर सुनकर चाचा मौसम व अन्य स्वजन आए। इस पर आशिक व आदिल ने तमंचा निकाल लिया। बवाल बढ़ता गया और पथराव होने लगा। दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चले। दूसरी ओर शेर बहादुर पक्ष ने नन्ने, जाबिर, मुस्तफा, भोला, इरफान, इरशाद, मो. रजा, नवाब, पप्पू, शमशेर, सोहेल, लालू, मौजम, आजाद पर हमला करने का आरोप लगाया।

    एक घंटे तक होता रहा बवाल

    दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगा रहे। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि एक घंटे तक दोनों पक्षों में बीच सड़क पर संघर्ष होता रहा। जमकर पथराव किया गया। हवाई फायर हुए। महिलाओं ने भी मोर्चा संभाल लिया। हालात देख आसपास के लोग घर में दुबक गए। विवाद में मौसम, मुस्तफा, नसीम समेत एक दर्जन लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 10 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

    घर की छतों व परिसर व रास्तों ने बयां की पूरी कहानी

    बवाल में किस कदर पत्थरबाजी हुई। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि घर की छतों, परिसर व रास्तों पर सिर्फ पत्थर व ईंटे ही दिख रही थीं। करीब एक दर्जन घरों में बरसाईं गईं ईंटे पड़ी हुई थी। वहां पुलिस तैनात कर दी गई है।

    सिपाही के भाई ने लहराया तमंचा व की फायरिग

    प्रकरण का वीडियो भी वायरल हुआ, जिसमें एक शख्स तमंचा लहराकर धमकी दे रहा। उसका नाम आशिक बताया जा रहा। मुहल्ले वालों का कहना है कि वह पीलीभीत में तैनात सिपाही का भाई है।

    सहम गए बच्चे, स्कूल में अंदर से लगा रहा ताला

    प्राथमिक स्कूल के सामने घटी घटना से स्कूल के बच्चे भी सहम गए। दो चार छात्र-छात्राएं ही स्कूल पहुंचे। जो पहुंचे भी तो सुरक्षा के तहत स्कूल की शिक्षिका ने गेट का ताला अंदर से बंद कर लिया।

    -----------

    एक की संप्रदाय के दो पक्षों के बीच विवाद हुआ है। दोनों पक्षों के दस लोगों को हिरासत में ले लिया गया है। मुकदमा पंजीकृत कर लिय गया है।

    - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी