विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 28, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पत्‍नी की हत्‍या को गर्दन पर घाेंपा था तीन तरह का जहरीला इंजेक्‍शन, स‍िपाही ने कबूला सच; बताया क्‍यों क‍िया मर्डर

Published: Fri, 28 Feb 2025 12:08 PM (IST)

सिपाही रवि ने ही पत्नी मीनू की हत्या की थी। उसने दो दोस्तों की मदद से मीनू के गले में ...और पढ़ें

सि‍पाही ने ही की थी पत्‍नी की हत्‍या।
सि‍पाही ने ही की थी पत्‍नी की हत्‍या।

जागरण संवाददाता, बरेली। सिपाही की पत्नी की हत्या करने के लिए तीन तरह के इंजेक्शन लगाए गए। सिपाही से पूछताछ के बाद हत्या में शामिल दो अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं। गुरुवार देर रात पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त होने वाले इंजेक्शन और उनकी पत्नी के जेवर बरामद कर लिए हैं।

पुल‍िस द्वारा पूछताछ के बाद तीनों आरोपितों को जल्द ही जेल भेजा जाएगा। शुक्रवार को पुलिस इस मामले में राजफाश करेगी। आपको बता दें क‍ि रामपुर निवासी रवि कुमार आठवीं वाहिनी पीएसी में तैनात हैं। 22 फरवरी की दोपहर को वह पत्नी मीनू के साथ घर से निकला था।

दोस्‍त स‍िपाही को हमले की दी थी जानकारी

कुछ देर बाद उसने सिपाही दोस्त संजय को फोन कर कहा कि फरीदापुर में मंदिर के पास बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया है। संजय वहां पहुंचे तो देखा कि कार की अगली सीट पर मीनू बेसुध थीं, जबकि रवि बाग में पड़ा हुआ था। दोनों को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मीनू को मृत घोषित कर दिया।

गर्दन पर स‍िंर‍िंज के थे कई न‍िशान

आपको बता दें क‍ि सि‍पाही की पत्‍नी मीनू की गर्दन पर सिरिंज के कई निशान थे। पोस्टमार्टम में भी गर्दन व हाथ में इंजेक्शन लगाने की पुष्टि हुई है। इसके बाद सोमवार को मीनू के पिता जगदीश ने बिथरी थाने में प्राथमिकी लिखाई थी। हत्या का आरोप रवि पर लगाया था। इसके बाद पुलिस ने रवि को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो कहानी खुल गई।

पूछताछ में स‍िपाही ने स्‍वीकार की हत्‍या वाली बात

पुलि‍स की पूछताछ में स‍िपाही रव‍ि ने बताया कि उसने ही अपनी पत्‍नी की हत्या की है। हत्‍या में उसके दोस्त भी शामिल हुए थे। तीनों ने म‍िलकर हत्‍या को अंजाम द‍िया था। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि हत्या के लिए मीनू को तीन तरह के इंजेक्शन लगाए गए। जिससे उसकी मौत हो गई।

लूट का रूप देने को चुरा ल‍िए थे पत्‍नी के जेवर

हत्‍या की पूरी घटना लूट लगे इसके लिए आरोप‍ितों ने मीने के जेवर भी चोरी कर लिए थे। पुलिस ने उन्हें भी बरामद कर लिया है। एसपी नॉर्थ मुकेश म‍िश्र ने बताया क‍ि पूछताछ में सिपाही और उसके दोस्तों ने पूरी घटना स्वीकार कर ली है। आरोपितों ने घटना को लूट का रूप देने के लिए उनके जेवर भी चुरा लिए थे।

यह भी पढ़ें: Murder in Ghaziabad: गाजियाबाद में एक युवक की गोली मारकर हत्या, सामने आई मर्डर की वजह

यह भी पढ़ें: दिल्ली के कृष्णा नगर में युवक की चाकू घोंपकर हत्या, 6 घंटे के भीतर दो नाबालिगों समेत 5 आरोपी दबोचे