Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाजवादी पिछड़ा वर्ग जिला कार्यकारिणी का हुआ अभिनंदन, जिलाध्यक्ष बोले- जन विरोधी नीतियों का डटकर करें विराध

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Sat, 24 Jul 2021 05:47 PM (IST)

    Pilibhit SP News यूपी के पीलीभीत में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी नियुक्त की गई ।जिसका अभिनंदन पूर्व मंत्री व पूर्व जिलाध्य ...और पढ़ें

    Hero Image
    समाजवादी पिछड़ा वर्ग जिला कार्यकारिणी का हुआ अभिनंदन

    बरेली, जेएनएन। Pilibhit SP News : यूपी के पीलीभीत में समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की नई कार्यकारिणी नियुक्त की गई ।जिसका अभिनंदन पूर्व मंत्री व पूर्व जिलाध्यक्ष ने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का मालाएं पहनाकर किया। जिसके बाद नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष सुरेश कश्यप के आवास पर हुई। जिसमें जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा की जन विरोधी नीतियोंं का डटकर विरोध करने की बात कहीं। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समाजवादी पिछड़ा वर्ग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजपाल कश्यप की संस्तुति पर घोषित की गई जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष प्रदीप यादव, छत्रपाल वर्मा, निरंजन गंगवार, हेमपाल राठौर, अवधेश शर्मा, निरंजन लाल मास्टर, महासचिव शिशुपाल सिंह यादव, कोषाध्यक्ष अशर्फीलाल कश्यप, सचिव हुकुम सिंह यादव, नरेंद्र गोस्वामी, चरण सिंह यादव, बाबूराम मौर्य, जैनुल बसर, सियाराम विश्वकर्मा, राहुल कश्यप, रविंद्र वर्मा, छेदा लाल राठौर, अमित शर्मा, धर्मवीर श्रीवास्तव, रामप्रकाश यादव, अमित कुमार प्रजापति को शामिल किया गया।

    बैठक के मुख्य अतिथि पूर्व राज्यमंत्री हेमराज वर्मा शासन और सपा के पूर्व जिला अध्यक्ष आनंद सिंह यादव की भी उपस्थिति रही। उन्होंने नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का अभिनंदन किया। साथ ही उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपे। प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार कश्यप ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप भाजपा की जन विरोधी नीतियों का डटकर विरोध करें।