Back Image

Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Pilibhit Tiger Reserve News: आप भी पीलीभीत टाइगर रिजर्व घूमने का बना रहे हैं प्‍लान तो बेहद काम की है यह खबर, जानिए क्‍या बदले नियम

    By Vivek BajpaiEdited By:
    Updated: Wed, 30 Mar 2022 06:30 AM (IST)

    पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में सैलानियों के लिए भ्रमण का समय पहली अप्रैल से बदल जाएगा। अभी तक दोनों शिफ्टों में जो समय निर्धारित रहा है उसमें आधा घंटे का परिवर्तन कर दिया गया है। दोनों शिफ्टों में पहले से तय समय से आधा घंटे पहले वाहन रवाना होंगे।

    Hero Image
    दोनों शिफ्टों में पहले से तय समय से आधा घंटे पहले वाहन रवाना होंगे।

    पीलीभीत, जेएनएन। पीलीभीत टाइगर रिजर्व के जंगल में सैलानियों के लिए भ्रमण का समय पहली अप्रैल से बदल जाएगा। अभी तक दोनों शिफ्टों में जो समय निर्धारित रहा है, उसमें आधा घंटे का परिवर्तन कर दिया गया है। दोनों शिफ्टों में पहले से तय समय से आधा घंटे पहले वाहन रवाना होंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पिछले दो साल से कोरोना का संकट बढने के कारण पीलीभीत टाइगर रिजर्व को सैलानियों के लिए निर्धारित समय से बहले ही बंद करना पड़ गया था। जिसका सीधा प्रभाव पीटीआर के राजस्व पर भी पड़ा था। साथ ही पर्यटकों भी काफी निराश होना पडा था। वर्तमान सीजन शुरू होने के बाद कोहरा और बरसात की वजह से हफ्तों तक पर्यचन प्रभावित रहा। पीटीआर प्रशासन द्वारा अब पर्यटकों के लिए जंगल भ्रमण का सुबह और शाम की शिफ्ट का दो समय निर्धारित कर रखा था, उसमें पहली अप्रैल से बदलाव हो रहा है। जिसमे नवम्बर से 31 मार्च तक जंगल की सैर के लिए पहली शिफ्ट का समय सुबह 6.30 बजे से 10 बजे तथा दूसरी सांय की शिफ्ट का समय दोपहर 2 बजे से सूर्यास्त तक निर्धारित किया गया। अब एक अप्रैल से 15 जून तक दोनों ही शिफ्ट का समय आधा घंटे पहले होगा। यानी सुबह की शिफ्ट छह बजे और दोपहर की शिफ्ट डेढ़ बजे से होगी। वन क्षेत्राधिकारी महोफ वजीर हसन ने बताया कि एक अप्रैल से नया समय लागू हो जाएगा।

    गांव में पहुंची नीलगाय को बमुश्किल पकड़ा: पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव अमरैयाकलां में मंगलवार को तड़के एक घायल नीलगाय कहीं से भटक कर आ गई। गलियों और घरों में दौड़कर उत्पात मचाने लगी। इससे घरों में छोट बच्चे डर कर रोने लगे। सूचना पर सामाजिक वानिकी के कपिल कुमार, बाबूराम, सुरेश कुमार, विजय प्रकाश आदि टीम को लेकर मौके पर पहुंचे। नीलगाय को पकड़ने की काफी कोशिश की गई लेकिन वह नहीं पकड़ी जा सकी। जाल डालकर ग्रामीणों के सहयोग से उसे पकड़ा गया। वन टीम नीलगाय को साथ ले गई।