Chandra Grahan Timing in Bareilly : इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को होगा, जानिये समय और सूतक काल
Chandra Grahan Timing in Bareilly इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को पड़ रहा है। जो चंद्रग्रहण वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा।ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्र के अनुसार यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा लेकिन भारत में इसकी उपछाया ही दिखाई देगी।

बरेली, जेएनएन। Chandra Grahan Timing in Bareilly : इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई को पड़ रहा है। जो चंद्रग्रहण वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को लगेगा।ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्र के अनुसार यह एक पूर्ण चंद्र ग्रहण होगा लेकिन भारत में इसकी उपछाया ही दिखाई देगी।भारतीय समय के अनुसार 26 मई को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण दोपहर 2:17 बजे शुरू होगा और शाम 7:19 पर समाप्त हो जाएगा।
ज्योतिष शास्त्र में तीन प्रकार के ग्रहण माने जाते हैं। पहला पूर्ण चंद्रग्रहण, दूसरा आंशिक चंद्रग्रहण और तीसरा उपछाया चंद्रग्रहण। शास्त्रों की मानेंं तो उपछाया ग्रहण का कोई सूतक काल नहीं माना जाता। इसलिए मंदिरों में कपाट भी बंद नहीं होते। इस बार उपछाया ग्रहण का भारत में कोई सूतक विचार नहीं माना जाएगा।
क्या होता है उपछाया ग्रहण : चंद्रमा जब पृथ्वी की वास्तविक छाया में नहीं आता है और उसकी उपछाया से ही बाहर निकल जाता है तो ऐसे ग्रहण को उपछाया ग्रहण कहते हैं। उपछाया ग्रहण को वास्तविक चंद्रग्रहण नहीं माना जाता है। इस ग्रहण में चंद्रमा के रंग और आकार में भी कोई बदलाव नहीं होता है। इसमें चंद्रमा पर एक धुंधली सी छाया नजर आती है। कोई भी चंद्रग्रहण जब भी आरंभ होता है तो ग्रहण से पहले चंद्रमा पृथ्वी की परछाई में प्रवेश करता है जिससे उसकी छवि कुछ मंद पड़ जाती है। तब चंद्रमा का प्रभाव मलिन पड़ जाता है जिसे उपछाया कहते हैं। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी की वास्तविक कक्षा में प्रवेश नहीं करेंगे अतः इसे ग्रहण नहीं कहा जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।