Shahjahanpur: मुंबई से नेपाल जा रही बस पलटी, पांच यात्री घायल
Accident लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह मुंबई से नेपाल जा रही प्राइवेट बस मिट्टी में पहिया धसने से पलट गई। बस में सवार नेपाल के दंपती स ...और पढ़ें

शाहजहांपुर, जागरण संवाददाता: लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह मुंबई से नेपाल जा रही प्राइवेट बस मिट्टी में पहिया धसने से पलट गई। बस में सवार नेपाल के दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया।
मुंबई से नेपाल के अलग-अलग जिलों के 40 लोग प्राइवेट बस से नेपाल जाने के लिए निकले थे। रविवार सुबह करीब सात बजे रामचंद्र मिशन थाना क्षेत्र के लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरदोई मोड़ के पास बस में सवार लोगों ने लघुशंका करने के लिए बस को रोकने के लिए कहा। चालक ने बस को सड़क किनारे रोकने का प्रयास किया तो पहिया वर्षा से धसी मिट्टी में चला गया। जिससे बस पलट गई। बस में सवार नेपाल के कैलाली जिले के टीकापुर थाना क्षेत्र के चौपाटी गांव निवासी डम्बरी, नेपाल के धनगढ़ी निवासी पिंकी रावल, पूजा सिंह, बुजुर्ग अमृता विश्वकर्मा उनके पति श्रेते विश्वकर्मा घायल हो गए। जबकि कई लोगों को मामूली चोटें आई। रामचंद्र मिशन पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि सभी घायल खतरें से बाहर हैं। बस में सवार सभी लोगों को दूसरे वाहन से नेपाल भिजवाया जाएगा।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।