Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली के 11 ब्लाकों मे खिला कमल, तीन सीटों पर दौड़ी साइकिल

    By JagranEdited By:
    Updated: Sat, 10 Jul 2021 09:06 PM (IST)

    बरेली, जेएनएन: जिला पंचायत चुनाव के बाद ब्लाक प्रमुखी चुनाव में भी भगवा परचम लहराया। छिटपुट हंगामा क

    Hero Image
    बरेली के 11 ब्लाकों मे खिला कमल, तीन सीटों पर दौड़ी साइकिल

    बरेली, जेएनएन: जिला पंचायत चुनाव के बाद ब्लाक प्रमुखी चुनाव में भी भगवा परचम लहराया। छिटपुट हंगामा के बीच संपन्न ब्लाक प्रमुखी चुनाव में 11 सीटों पर कमल खिला, जबकि तीन ब्लाकों में सपा की साइकिल दौड़ी। रामनगर की सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी ने बड़े अंतर से जीत दर्ज कर सत्ता पक्ष व विपक्ष दोनों को चौंका दिया। शेरगढ़ और नवाबगंज पर सत्ताधारी पार्टी के प्रत्याशियों पर गड़बड़ी के आरोप लगे। हंगामा भी हुआ। शाम चार बजे के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर उत्साह भी दिखाया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शनिवार सुबह 11 बजे 10 ब्लाकों में मतदान शुरू हुआ। दोपहर डेढ़ बजे तक ज्यादातर बीडीसी सदस्यों के मतदान हो चुके थे। शेरगढ़ और नवाबगंज ब्लाक में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रशासन पर ढिलाई के आरोप लगाते हुए सपा और निर्दलीय प्रत्याशियों ने हंगामा भी किया। तीन बजे तक 100 फीसद मतदान होने के बाद मतगणना शुरू हुई। जैसा कि पहले से संभावना जताई जा रही थी, वीआइपी सीटों के साथ 11 ब्लाकों मे भाजपा समर्थित प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली।

    ----

    भाजपा से इन्होंने लहराया परचम

    मझगवां - यशवंत सिंह

    मीरगंज - गोपाल कृष्ण गंगवार

    बिथरीचैनपुर - ब्रजेश कुमारी

    भदपुरा - रश्मि गंगवार

    नबाबगंज - प्रज्ञा गंगवार

    फरीदपुर - सोनम ग्वाल

    बहेड़ी - अमरेंद्र सिंह सिधु

    -----

    इनकी साइकिल को मिली रफ्तार

    फतेहगंज पश्चिमी - किरण यादव

    शेरगढ़ - भूपेंद्र कुर्मी

    ----

    निर्दलीय भी जीते

    रामनगर - विजेता ठाकुर

    -------

    यहां निर्विरोध रहा चुनाव

    क्यारा - रजनी देवी (भाजपा)

    भोजीपुरा - योगेश पटेल (भाजपा)

    भुता - जगमोहन सिंह (सपा)

    दमखोदा - स्नेह लता (भाजपा)

    आलमपुर जाफराबाद - आरती यादव (भाजपा)

    -----

    प्रमुखी चुनाव में भी जनता का भरोसा हमारे साथ रहा। विपक्ष के आरोप निराधार है। निष्पक्ष चुनाव में 11 सीटों पर भाजपा के प्रत्याशी जीते हैं। बहुत मेहनत से तैयार हुई चुनावी रणनीति आखिरकार काम आई है। सभी जीते हुए साथियों को बधाई।

    - पवन शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग हुआ। भोजीपुरा और दमखोदा मे हमारे पर्चे खारिज हुए। एक दिन पहले हमें बताया गया कि पर्चे पर साइन नहीं थे। चुनाव में भाजपा व प्रशासन की मिलीभगत सामने आई है। सपा के प्रत्याशी ही निशाने पर रहे।

    - अगम मौर्य, जिलाध्यक्ष सपा

    -----

    सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखी गई। सभी ब्लाकों में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुए। बीडीसी सदस्यों ने निष्पक्ष होकर मतदान किया।

    - नितीश कुमार, डीएम

    पूरे चुनाव की वीडियोग्राफी हुई। हमारे अधिकारी ब्लाकों में भ्रमण पर रहे। चुनाव शांतिपूर्ण रहा। कहीं कोई घटना नहीं हुई।

    - रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी