Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्या Lok Sabha Election से पहले मजबूत हो रही भाजपा? निर्दलीय पार्षदों ने लखनऊ में ली पार्टी की सदस्यता

    By Aysha SheikhEdited By: Aysha Sheikh
    Updated: Fri, 09 Feb 2024 11:27 AM (IST)

    Lok Sabha Election 2024 लखनऊ में वार्ड-33 वनखंडीनाथ से पार्षद कमलेश राठौर वार्ड-एक से संतोष कश्यप और वार्ड-37 से अंजुल गंगवार ने भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बृजेश पाठक समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नए सदस्यों और पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। अब भाजपा में शामिल होने के बाद पार्षदों ने विकास का पहिया और तेजी से दौड़ाने का दावा किया।

    Hero Image
    क्या Lok Sabha Election से पहले मजबूत हो रही भाजपा? निर्दलीय पार्षदों ने लखनऊ में ली पार्टी की सदस्यता

    जागरण संवाददाता, बरेली। नगर निगम के तीन पार्षदों ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। लखनऊ में हुए कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी को पटका पहना भाजपा में शामिल कराया। दैनिक जागरण ने नववर्ष में निर्दलीय पार्षदों के भाजपा में शामिल होने की संभावना दिसंबर में जता दी थी। अब भाजपा में शामिल होने के बाद पार्षदों ने विकास का पहिया और तेजी से दौड़ाने का दावा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शहर में 80 पार्षदों के साथ महापौर डा. उमेश गौतम ने बीते वर्ष 27 मई को शपथ ली थी। निकाय चुनाव में भाजपा के 51, सपा के 13, 11 निर्दलीय और पांच कांग्रेस, रालोद व एआइएमआइएम से चुने गए। जागरण ने नए वर्ष में कई पार्षदों के भाजपा में शामिल होने की संभावना व्यक्त की थी। गुरुवार को संभावना सच साबित हुई।

    भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नए सदस्यों को दी शुभकामनाएं

    लखनऊ में वार्ड-33 वनखंडीनाथ से पार्षद कमलेश राठौर, वार्ड-एक से संतोष कश्यप और वार्ड-37 से अंजुल गंगवार ने भाजपा की सदस्यता ली। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने नए सदस्यों और पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी।

    भाजपा में शामिल होने के बाद तीनों पार्षदों ने कहा कि वह ट्रिपल इंजन की सरकार का हिस्सा बनकर हर्षित हैं और जनहित के कार्यों को तेजी से करा सकेंगे। अब भाजपा के खेमे में 54 पार्षद हो गए हैं। उपसभापति सर्वेश रस्तोगी ने कहा कि, आने वाले कुछ दिन में और पार्षद भाजपा में शामिल होंगे।

    ट्रिपल इंजन की सरकार में शहर विकास के पथ पर तेजी से दौड़ रहा है। भाजपा में शामिल होकर शहर के विकास में सहभागी बनने वाली तीनों पार्षदों को बधाई। - डा. उमेश गौतम, महापौर