Bhai Dooj 2022 : आज होगी Govardhan Pooja, कल प्रीति योग में मनाई जाएगी Bhai Dooj
Bareilly Govardhan Pooja And Bhai Dooj 2022 सूर्य ग्रहण के चलते जहां आज यानी बुधवार काे गोवर्धन की पूजा होगी वहीं कल यानी गुरुवार को भाई दूज का पर्व ...और पढ़ें

बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly Govardhan Pooja And Bhai Dooj 2022 : दीपावली (Deepawali) के अगले दिन गोवर्धन पूजा की परंपरा सदियों से चली आ रही है। हालांकि, सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2022) होने की वजह से गोवर्धन पूजा आज यानी बुधवार को होगी। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा ने बताया कि कार्तिक शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को यह पर्व मनाया जाता है। यह तिथि अपराह्न 2:41 तक व्याप्त रहेगी।
उदया तिथि के कारण आज होगी गाेवर्धन पूजा
उदया तिथि के अनुसार इसी दिन गोवर्धन पूजा (Govardhan Pooja 2022) और अन्नकूट का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन प्रीति योग और आयुष्मान योग का संजोग रहेगा, जिस कारण इस पर्व की महत्ता कई गुना अधिक होगी।
इस दिन गिरवर गिरधारी की कृपा भक्तों पर खूब बरसेगी और साथ ही अन्नपूर्णा माता की कृपा से भक्तों के घर में भंडार भरेंगे। वहीं, किला स्थित तुलसीमठ और बड़े बाग हनुमान मंदिर मेंं अन्नकूट पूजन का विधि विधान के साथ पूजन किया जाएगा।
आयुष्मान योग में मनेगा भाई बहन के प्यार का त्योहार
भाई-बहन का पवित्र त्योहार भैया दूज (Bhaiya Dooj 2022) गुरुवार को आयुष्मान और प्रीति योग में मनाया जाएगा। ज्योतिषाचार्य के अनुसार इधन योगों में भाई-बहन के प्रेम में अपार प्रेम की वृद्धि होगी। इसके दो दिन पहले मंगलवार को बाजारों में बहनें गोले आदि की खरीदारी करती रहीं।
गोले के भाव में जहां उछाल नजर आया तो मिठाई के दाम भी आसमान छूते दिखे, लेकिन भाई-बहन के प्रेम के आगे महंगाई का जोर न चला। धनतेरस (Dhanteras 2022) और दीपावली के बाद बाजारों में भाई दूज की रौनक रही। परचून की दुकानों पर दिन भर गोले की बिक्री होती रही। सुभाष नगर, सिविल लाइंस, स्टेशन रोड, रामपुर बाग में मिठाई की दुकानें भी सज गई हैं।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।