Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली में ब्यूटी पार्लर संचालक एक व्यापारी की पत्नी पर बना रहा मतांतरण का दबाव, विरोध करने पर पीटा, जान से मारने की दी धमकी

    By Samanvay PandeyEdited By:
    Updated: Sat, 20 Nov 2021 12:40 PM (IST)

    Religious Conversion in Bareilly महिला पर जबरन मतांतरण का दबाव बना रहे आरोपितों को समझाना व्यापारी पति को महंगा पड़ गया। आरोप है कि आराेपित ब्यूटी पा ...और पढ़ें

    Hero Image
    किला क्षेत्र का मामला, फोन कर करता है अश्लील बाते, बुलाता ब्यूटी पार्लर

    बरेली, जेएनएन। Religious Conversion in Bareilly : महिला पर जबरन मतांतरण का दबाव बना रहे आरोपितों को समझाना व्यापारी पति को महंगा पड़ गया। आरोप है कि आराेपित ब्यूटी पार्लर संचालक ने साथियों संग मिलकर व्यापारी की जमकर पिटाई कर दी। जैसे-तैसे भागकर उसने जान बचाई। उसके गंभीर चोटें आईं है। मतांतरण का मामला होने के चलते हिंदू संगठन किला थाने पहुंच गए। जमकर हंगामा हुआ। मामले में पीड़ित ने किला पुलिस को तहरीर दे दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पीड़ित व्यापारी इज्जतनगर का रहने वाला है। उनके मुताबिक, किला क्षेत्र में मुस्लिम समुदाय का युवक ब्यूटी पार्लर चलाता है। आरोपित पत्नी को फोन कर अश्लील बाते करता है। अकेला पाकर रास्ते में छेड़छाड़ करता है। शुक्रवार की दोपहर करीब ढाई बजे आरोपित ने पत्नी के पास फिर फोन किया और ब्यूटी पार्लर बुलाया। कहा कि यदि तू नहीं आई तो तेरे पति और परिवार वालों को जान से मार देंगे। इससे पत्नी घबरा गई। इस पर महिला ने अपने व्यापारी पति को पूरी कहानी बताई।

    व्यापारी पति आरोपित को समझाने उसके ब्यूटी पार्लर पहुंचा। पत्नी को फोन करने से मना किया। यह बात आरोपितों को नगवार गुजरी। साथियों संग आरोपित ने व्यापारी पर हमला बोल दिया। मोबाइल व रुपये छीन लिये। कार में तोड़-फोड़ की। इस पर जैसे-तैसे भागकर उन्होंने जान बचाई। इसी बीच मामले की जानकारी हिंदू संगठनों तक पहुंची। हिंदू संगठन किला थाने पहुंचे। जमकर हंगामा हुआ। हमले में व्यापारी में कान व सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। आरोप है कि आरोपितों ने व्यापारी काे उनकी पत्नी का जबरन मतांतरण कराने की धमकी दी है।

    क्षेत्र में दो-दो ब्यूटी पार्लर का संचालन करता है आरोपितः आरोपित के क्षेत्र में दो-दो ब्यूटी पार्लर चलते हैं। हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपितों पर आरोप लगाया कि आरोपित ब्यूटी पार्लर की आड़ में महिलाओ को ब्लैकमेल कर जबरन मतांतरण का धंधा कर रहे हैं। वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी देकर महिलाओं को झांसे में लिया जा रहा है। कहा कि यदि आरोपितों पर कार्रवाई न हुई तो हिंदू संगठन प्रदर्शन को बाध्य होंगे।किला थाने के इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में पीड़ित की ओर से तहरीर दी गई हैं। मामले की जांच की जा रही है। आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।