Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CBSE 10th Result 2022: बरेली की गार्गी पटेल संयुक्‍त रूप से बनीं आल इंडिया टापर, हासिल किए शत प्रतिशत अंक

    By Vivek BajpaiEdited By:
    Updated: Fri, 22 Jul 2022 05:10 PM (IST)

    CBSE 10th Result 2022 साथ ही इनको सभी विषयों में 20-20 अंक प्रैक्टिकल में मिले हैं। इस तरह से गार्गी ने 500 में 500 अंक हासिल कर लिए। गार्गी की सफलता उनके घर के साथ साथ कालेज में भी जश्‍न का माहौल है।

    Hero Image
    CBSE 10th Result 2022: आल इंडिया टॉपर बरेली की गार्गी पटेल।

    बरेली, जागरण संवाददाता। सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा में एसआर इंटरनेशनल की गार्गी पटेल ने सौ प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। वह संयुक्‍त रूप से नेशनल टापर बनी हैं। गार्गी ने अंग्रेजी, हिंदी, गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में 80-80 अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही इनको सभी विषयों में 20-20 अंक प्रैक्टिकल में मिले हैं। इस तरह से गार्गी ने 500 में 500 अंक हासिल कर लिए। गार्गी की सफलता उनके घर के साथ साथ कालेज में भी जश्‍न का माहौल है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानसी ने हासिल किए 99.6 फीसद अंक: सीबीएसई 10वीं में जीआरएम कालेज की मानसी जैन ने 99.6 अंक हासिल किए।  मानसी का कहना है कि वह भविष्य में सिविल सर्विस में जाना चाहती हैं। उनके पिता मुकेश जैन एक फार्मासिस्ट हैं और शहर में ही दवाओं के थोक व्यापारी हैं। जबकि बड़ी बहन वृंदा बीए एलएलबी कर रही है। मानसी ने बताया कि वह स्कूल रेगुलर जाती थी। और सेल्फ स्टडी पर ज्यादा ध्यान दिया परीक्षा का समय नजदीक आते ही उन्होंने छह से सात घंटे तक पढ़ाई करना शुरू कर दिया था। किसी भी सब्जेक्ट को उन्होंने रटा नहीं बल्कि समझ कर ही पढ़ा।