Updated: Mon, 01 Sep 2025 10:29 PM (IST)
बरेली के प्रेमनगर में एक महिला को पति की मृत्यु के बाद ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। महिला आयोग की सदस्य के हस्तक्षेप के बाद भी उसे घर में प्रवेश नहीं मिला। महिला ने जेठ-जेठानी पर मारपीट और पति की हत्या का आरोप लगाने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जागरण संवाददाता, बरेली । प्रेमनगर थाना क्षेत्र की एक महिला के शौहर की मृत्यु के बाद उसको ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने राज्य महिला आयोग की सदस्य से शिकायत की, जिसको लेकर वह थाना प्रेमनगर गईं, लेकिन देर शाम तक उसको घर में प्रवेश नहीं कराया जा सका। सर्किट हाउस पहुंचीं राज्य महिला आयोग की सदस्य पुष्पा पांडेय के सामने प्रेमनगर थाना क्षेत्र की पीड़ित महिला रोने लगी।
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
पीड़ित का कहना था कि उसके शौहर का इंतकाल नौ महीने पहले हो गया था। उसके जेठ-जेठानी ने उसको पीटकर घर से निकाल दिया। उस पर शौहर की हत्या का आरोप भी लगा दिया। जांच में निर्दोष साबित होने के बावजूद घर में जाने दे रहे हैं। पीड़िता की शिकायत पर आयोग की सदस्य ने प्रेमनगर थाना प्रभारी को महिला को उसके घर भेजने के निर्देश दिए, लेकिन देर शाम तक महिला को घर नहीं पहुंचाया जा सका।
पुलिस के संज्ञान में आया मामला
मामले में प्रेमनगर थाना प्रभारी आशुतोष रघुवंशी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। उच्चाधिकारियों के आदेश के बाद अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। इनसेट महिला आयोग की सदस्य ने साइबर क्राइम से बचाव के बारे में किया जागरूक साइबर क्राइम से महिलाओं व बेटियों को बचाने के लिए के लिए जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि साइबर क्राइम से लोग पीड़ित हो रहे हैं।
इसमें रुपये और मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। अगर कभी फंसे तो सबसे पहले मोबाइलज रहें। मोबाइल पर आने वाले फर्जी लिंक पर क्लिक न करें। उन्होंने बताया कि जहां महिला है, वहां महिला आयोग है। जिम में महिला कोच रखी जायें, जिससे असुरक्षा न रहे। इसको लेकर वे अभियान भी चलाएंगीं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।