चेहरा लहुलूहान, शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं... लव मैरिज करने वाली युवती निर्वस्त्र हालत में हाईवे पर मिली
बरेली में नर्सिंग छात्रा को निर्वस्त्र हालत में हाईवे पर पाया गया। बदायूं की रहने वाली इस युवती ने बरेली में प्रेम विवाह किया था। गश्त के दौरान पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। युवती का चेहरा लहूलुहान था और होश आने पर उसने अपना नाम-पता बताया। उसने घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। पुलिस दुष्कर्म की आशंका जता रही है और स्वास्थ्य परीक्षण कराएगी।

जागरण संवाददाता, बरेली। नर्सिंग की पढ़ाई कर बरेली में प्रेम विवाह करने वाली बदायूं निवासी युवती को निर्वस्त्र कर हाईवे किनारे फेंक दिया गया। मंगलवार रात एक बजे गश्त के दौरान पुलिस ने देखा तो अस्पताल में भर्ती कराया। उसका चेहरा लहूलुहान था। उसे बुधवार दोपहर होश आने पर नाम-पता मालूम चल सका।
बरेली में युवती को निर्वस्त्र कर हाईवे पर फेंका, दुष्कर्म की आशंका
पुलिस ने कई बार प्रयास किया मगर, उसने घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। किन लोगों ने उसे हाईवे किनारे फेंका, चेहरे पर किसने प्रहार किए आदि सवालों के जवाब देने के बजाय वह दोहराती रही कि मुझे कुछ नहीं कहना। उससे दुष्कर्म की आशंका भी है, इसलिए स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। पुलिस ने उसके स्वजन से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उससे रिश्ता तोड़ चुके हैं, इसलिए अस्पताल में देखने नहीं आएंगे।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।