Weather Update: बरेली में तेजी से बदल रहा मौसम, सुबह हल्की ठंडक फिर दोपहर में चटख धूप करेगी परेशान
Weather Update बरेली में मौसम तेजी से बदल रहा है। सुबह ठंडक दोपहर में तेज धूप लोगों को परेशान कर रही है। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश कम होगी और तापमान में गिरावट आएगी जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। शनिवार को हल्की बारिश की संभावना है।

जागरण संवाददाता, बरेली। मौसम में इन दिनों तेजी से बदलाव हो रहा है। सुबह हल्की ठंडक महसूस की गई, लेकिन दोपहर में चटख धूप ने लोगों का घर से बाहर निकलना दूभर किया। लंबा सफर तय करने वाले राहगीर छाया में रुककर आराम करते नजर आए, वहीं मौसम विभाग में आगामी दिनों में वर्ष कम होने की संभावना जताई है।
मौसम विज्ञानी ने कहा- आगामी दिनों में रात और सुबह कम होगा पारा
जिले में कई दिनों से उमस भरी गर्मी हो रही है। कुछ देर की वर्षा से तापमान में गिरावट दर्ज की जाती है, लेकिन उसके बाद फिर से उमस लोगों को परेशान करने लगती है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में वर्षा कम होगी। अधिकतम तापमान 31.8 और न्यूनतम 25.9 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, एक दिन पहले अधिकतम पारा 33.3 डिग्री और न्यूनतम पारा 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज बादल छाए रहेंगे, कुछ स्थानों पर वर्षा या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना
आंचलिक मौसम केंद्र के विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने कहा, शनिवार को हल्की वर्षा होने की संभावना है। आगामी दिनों में वर्षा बहुत कम हो सकती है, रात और सुबह के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इससे लोगों को उमसभरी गर्मी से निजात मिलने के आसार हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।