Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bareilly Water Supply News : बरेली के दस हजार घरों को मिली राहत, दो दिन बाद नलों से निकला पानी

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Sat, 24 Jul 2021 02:08 PM (IST)

    Bareilly Water Supply News राजेंद्र नगर समेत आसपास के करीब दस हजार घरों में दो दिन बाद शुक्रवार सुबह पानी की सप्लाई पहुंच गई। जलकल विभाग ने शुक्रवार ...और पढ़ें

    Hero Image
    Bareilly Water Supply News : बरेली के दस हजार घरों को मिली राहत

    बरेली, जेएनएन। Bareilly Water Supply News : राजेंद्र नगर समेत आसपास के करीब दस हजार घरों में दो दिन बाद शुक्रवार सुबह पानी की सप्लाई पहुंच गई। जलकल विभाग ने शुक्रवार शाम को फाल्ट ठीक कर लिया था। पानी आने से लोगों ने राहत महसूस की और स्थानीय पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना का शुक्रिया अदा किया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बांके बिहारी मंदिर के पीछे फतेह बगिया में पानी का ओवरहेड टैंक लगा हुआ है। इससे राजेंद्र नगर, इंदिरा नगर, जनकपुरी और आवास-विकास के करीब दस हजार घरों में पानी की सप्लाई होती है। गुरुवार दोपहर ओवरहेड टैंक में खराबी आ गई थी। टैंक के वाल्व का स्पेंडल खराब होने से दस हजार घरों की पानी की सप्लाई बाधित हो गई थी।

    स्थानीय पार्षद सतीश चंद्र सक्सेना ने जल निगम के अधिकारियों को फोन से सूचना दी। जलकल विभाग ने गुरुवार को ही मरम्मत का काम शुरू करा दिया। शुक्रवार शाम को वाल्व का स्पेंडल ठीक हो पाया। शनिवार सुबह को ओवरहेड टैंक से पानी की सप्लाई शुरू हो गई। जलकल महाप्रबंधक राजेश कुमार यादव ने बताया कि फाल्ट सही करने में समय लग गया। शनिवार सुबह सप्लाई शुरू करा दी गई है।