Move to Jagran APP

Top Bareilly News of the Day, 21th August 2019, फन सिटी वाटर पार्क, साक्षी-अजितेश की शादी, योगी कैबिनेट, टेक्नोलॉजी की क्लास, घूंघट में धोखा

Top Bareilly News of the day 21 August 2019. शाम पांच बजे तक की बरेली की टॉप खबरें। ताजातरीन खबरों के लिए बने रहिए हमारे साथ।

By Abhishek PandeyEdited By: Published: Wed, 21 Aug 2019 07:07 PM (IST)Updated: Wed, 21 Aug 2019 10:29 PM (IST)
Top Bareilly News of the Day, 21th August 2019, फन सिटी वाटर पार्क, साक्षी-अजितेश की शादी, योगी कैबिनेट, टेक्नोलॉजी की क्लास, घूंघट में धोखा

बरेली, जेएनएन : बरेली मंडल की कई खबरों ने बुधवार को सुर्खियां बटोरीं। जिनमें फन सिटी वाटर पार्क, साक्षी-अजितेश की शादी, योगी कैबिनेट, टेक्नोलॉजी की क्लास, घूंघट में धोखा आदि खबरें सर्वाधि‍क चर्चा में रहीं। जानिए शाम पांच बजे तक की बरेली की प्रमुख और चर्चित खबरें।

loksabha election banner

फन सिटी के वाटर पार्क में उतर करंट, कर्मचारी की मौत
मौज-मस्ती के लिए मशहूर पीलीभीत रोड स्थित फन सिटी में बुधवार शाम बड़ा हादसा हो गया। फन सिटी में कार्यरत कर्मचारी अतुल वाटर पार्क की सफाई कर रहा था। इसी बीच वाटर पार्क में अर्थिंग होने लगी। करंट की चपेट में आने से अतुल की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने साथी कर्मचारी पर ही हत्या का अारोप लगा दिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। मामले की जांच की जा रही है।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबरwww.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-current-in-the-water-park-of-fun-city-an-employee-died-bareilly-news-19506433.html

बरेली पहुंचे अजितेश और साक्षी, कराया विवाह का पंजीकरण
परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी करने वाली बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी मिश्रा और अजितेश कड़ी सुरक्षा के बीच गुपचुप तरीके से बुधवार को बरेली पहुंचे। विवाह पंजीकरण कराने के लिए सुबह 10:15 बजे उप निबंधक प्रथम के कार्यालय पहुंचे। हालांकि उनके पहुंचने से पहले ही वहां करीब तीन दर्जन पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए थे। पांच मिनट रुकने के बाद साक्षी व अजितेश वहां से चले गए।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-ajitesh-and-sakshi-mishra-register-their-marriage-in-bareilly-19506083.html

राज्यमंत्री महेश गुप्ता बोले- जनसेवक बनकर करूंगा सेवा
योगी कैबिनेट में के विस्तार में बुधवार को बदायूं की सदर सीट से विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने राज्यमंत्री की शपथ ली। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की तरह ही जनसेवक के रूप में क्षेत्र और प्रदेश का विकास करने के लिए समर्पण भाव से काम करेंगे। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में बदायूं में सपाई क‍िला ध्वस्त करने में महेश चंद्र गुप्ता ने अहम भूमिका निभाई थी।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबरwww.jagran.com/uttar-pradesh/badaun-minister-of-state-mahesh-gupta-said-that-i-will-serve-as-a-public-servant-like-pm-modi-and-cm-yogi-19506193.html

टेक्नोलॉजी की क्लास पढ़ाकर राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में पहुंचे छात्र
इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्टिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर्स (आइ टिपल-ई) की राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी प्रसार प्रतियोगिता में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय की टीम का चयन हुआ है। अगामी 30-31 अगस्त को पुणे में होने वाली प्रतियोगिता में रुविवि के इंजीनियरिंग छात्र शांतनु पांडेय और अय्यूब खान भाग लेंगे। इन्होंने युवाओं को टेक्नोलॉजी के प्रति प्रेरित कर यह उपलब्धि हासिल की है।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबरwww.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-students-reached-the-national-competition-after-studying-technology-class-bareilly-news-19505772.html

घूंघट में बड़ी की जगह छोटी बेटी से कर दी शादी और अब वो भी फरार
बदायूं के उसैत का निवासी युवक की दिसंबर 2018 में भोजीपुरा निवासी एक परिवार में शादी हुई थी। आरोप हे कि बड़ी बेटी को दिखाकर ससुराल‍ियों ने घूंघट में छोटी बेटी से शादी करा दी। शादी के चार माह बाद ससुराली घर आए। रिश्तेदार की शादी में ले जाने के बहाने पत्नी को ले गए। वह नकदी व जेवर भी ले गई। कई महीने न आने पर ससुराल पहुंचे तो बताया कि बेटी की मर्जी से उसकी दूसरी जगह शादी कर दी।
इस लिंक पर क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर www.jagran.com/uttar-pradesh/bareilly-city-he-had-seen-elder-sister-then-marriage-with-younger-now-she-too-fled-bareilly-news-19505936.html


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.