Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Bareilly : अप्रैल से शुरू हो जाएगा थ्री लेन चौपुला पुल, लोगों की कम होगी मुसीबत

    By Sant ShuklaEdited By:
    Updated: Sat, 13 Feb 2021 05:35 PM (IST)

    चौपुला चौराहा पर एक साथ कई निर्माण चलने से लोगों की राह मुश्किल बनी हुई है। यहां से निकलने वाले परेशान हैं। सड़क के नीचे पानी की पीवीसी पाइप लाइन से आए दिन लीकेज से सर्विस रोड खराब हो रही है। अधूरा पड़ा काम पूरा नहीं हो पा रहा है।

    Hero Image
    सेेतु निगम ने पुल का निर्माण तकरीबन पूरा कर लिए है।

    बरेली, जेएनएन। चौपुला चौराहा पर एक साथ कई निर्माण चलने से लोगों की राह मुश्किल बनी हुई है। यहां से निकलने वाले परेशान हैं। सड़क के नीचे पानी की पीवीसी पाइप लाइन से आए दिन लीकेज से सर्विस रोड खराब हो रही है। वही अधूरा पड़ा काम पूरा नहीं हो पा रहा है। वहां से निकलने वाले वाहन भी फंस रहे हैं। इसी बीच डीएम नितीश कुमार ने दावा किया कि रामपुर रोड से उठकर चौकी चौराहा की तरफ गिरने वाला थ्री लेन पुल अप्रैल महीने में लोगों के लिए खोलने की तैयारी की गई है। सेेतु निगम ने पुल का निर्माण तकरीबन पूरा कर लिए है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    चौपुला चौराहा पर पुल निर्माण का काम शुरू होने से पहले करीब एक साल पूर्व पुरानी पुलिस लाइंस की ओर भूमिगत पानी की लाइन को शिफ्ट किया गया था। यह काम जल निगम ने कराया, लेकिन उससे आज तक दिक्कतें बनी हुई है। पुल निर्माण के चलते चौराहे पर पहले ही तमाम दिक्कतें थी, उसके बाद जल निगम ने उसके आसपास ट्रंक सीवर लाइन डालने को खोदाई कर और अव्यवस्था फैला दी है।

    वहां आए दिन भूमिगत पाइप लाइन टूट रही है, जिससे पानी बह रहा है। इस कारण वहां लोगों को जलभराव और कीचड़ के बीच होकर निकलना पड़ रहा है। नगर निगम के जलकल महाप्रबंधक आरके यादव का कहना है कि वहां सड़क किनारे घरों में पानी के कनेक्शन दिए जा रहे हैं। इस कारण थोड़ी दिक्कत बनी है। जहां भी लाइनें क्षतिग्रस्त हो रही हैं, उनकी मरम्मत कराई जा रही है। जल निगम ने पीवीसी पाइप डाले थे, लेकिन वह मरम्मत नहीं करवा रहे हैं।

    सबसे आखिर में जुड़ेगा बदायूं रोड से आने वाला पुल

    डीएम नितीश कुमार ने बताया कि चौकी चौराहा से रामपुर रोड पर गिरने वाले थ्री लेन ओवरब्रिज के निर्माण पूरे हो रहे हैं। वही टु लेन के बदायूं साइट और पटेल चौक रोड पर उतरने वाले पुलों को बाद में जोड़ा जाएगा। उनके पूरे होने का इंतजार नहीं किया जाएगा। बल्कि थ्री लेन पुल को पहले शुरू करा लिया जाएगा। इसके बाद पटेल चौक वाली रोड जुड़ जाएगी। सबसे बाद में बदायूं रोड से आने वाले पुल को जोड़ा जाएगा।

    शुक्रवार को भी फटी पाइप लाइन

    चौपुला चौराहे पर शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे खोदाई के दौरान पानी की लाइन फट गई। इससे आसपास घरों में पानी की सप्लाई बंद हो गई। कुछ ही देर में सड़क पर पानी भर गया। लोगों के अनुसार यह चौथी बार लाइन फटी है। लोगों का आरोप है कि लाइन टूटने की शिकायत जल निगम और जलकल विभाग को दी गई, लेकिन किसी ने उसे ठीक नहीं कराया। तीन घंटे के बाद जलकल विभाग की टीम ने आकर मरम्मत शुरू की। इस बीच वहां पानी बहता गया। स्कूली छात्र-छात्राओं समेत अन्य लोगों को पानी व कीचड़ से होकर निकलना पड़ा।

     क्या कहना है अधिकारियों का

    सड़क पर पीवीसी लाइन डालकर नगर निगम को दे दी है। अगर वहां लाइन फटने की सूचना मिलती है तो उसकी मरम्मत करा दी जाती है।

    संजय कुमार, एक्सईएन जल निगम

    - चौपला चौराहे के पास पानी की पाइप लाइन बार-बार फट रही है। लाइन की मरम्मत का काम पूरा होने के बाद ही सर्विस रोड का निर्माण शुरू होगा।

    देवेंद्र सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक, सेतु निगम