विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बरेली पुलिस की राइफल छीनने वाले दो उपद्रवी मुठभेड़ में गिरफ्तार, इदरीश और इकबाल के पैर में लगी गोली

Published: Wed, 01 Oct 2025 12:55 PM (IST)Updated: Wed, 01 Oct 2025 02:15 PM (IST)

बरेली में शुक्रवार को हुए उपद्रव के दौरान पुलिस से राइफल छीनकर भागने वाले दो उपद्रवियों को पुलिस ने मुठभेड़ ...और पढ़ें

बरेली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए आरोपित।
बरेली पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार किए आरोपित।

HighLights

  1. सीबीगंज थाना क्षेत्र से उन्हें गिरफ्तार किया गया है
  2. दोनों आरोपितों के पैर में लगी गोली
  3. राइफल छीनने के बाद तमंचे से फायरिंग की और फरार हो गए थे

जागरण संवाददाता, बरेली। शुक्रवार को हुए उपद्रव में पुलिस से राइफल छीनकर भागने वाले दो उपद्रवियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है। उनके पैर में गोली लगी है।

पूछताछ में आरोपितों ने दी थी जानकारी

पूछताछ में आरोपितों ने अपना नाम शाहजहांपुर के मदनापुर निवासी इदरीश और इकबाल बताया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस से राइफल छीनने के बाद तमंचे से फायरिंग की और फरार हो गए। बुधवार सुबह उन्हें सीबीगंज थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया। 

दंगे का खाका खींचा था

26 सितंबर को आरोपित की मौलाना तौकीर रजा से वाट्सएप के माध्यम से कई बार बात हुई। इससे पहले भी इसने आईएमसी के अन्य आरोपितों के साथ पूरे दंगे का खाका खींचा था। दो आरोपित बिहार के निवासी इस दंगे में दो आरोपित मोहम्मद यह आरोपित हुए गिरफ्तार कोतवाली से कसान, अमान, मोहम्मद हरमेन, नेमतुल्ला, मोईन, मोहम्मद महताब, जाकिर, फैजान, अब्दुल नफीस, गुड्डू अहमद, अयान, रईस, शेरू, और हस्सान शामिल हैं।

इनमें हरमेन व नेमतुल्ला मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। हालांकि वर्तमान में वह नौमहला मस्जिद में काम करते हैं। यहीं से यह दोनों इस उपद्रव में शामिल हुए थे और पुलिस पर हमला किया था। वहीं बारादरी से आईएमसी का जिला अध्यक्ष शमशाद, एक नाबालिग आरोपित और ताजिम को गिरफ्तार किया गया है।