विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bareilly Police : बरेली में दिल दहला देने वाली वारदात- महज 150 रुपये के लिए रिटायर दारोगा के बेटे की हत्या

Published: Thu, 08 Aug 2024 03:51 PM (IST)

बरेली जैसे महानगर में हत्याओं की घटनाओं में कमी नहीं आ रही है। हर आए दिन हत्याओं की घटनाओं में ...और पढ़ें

पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

HighLights

  1. 150 रुपये मांगने पर ले ली जान
  2. लोहे की रॉड से कर दी हत्या

जासं, बरेली। डेढ़ सौ रुपए के विवाद में सेवानिवृत्त दारोगा के बेटे की हत्या कर दी गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने तीन को हिरासत में ले लिया है। इज्जतनगर पुलिस के अनुसार, धौरेरामाफी निवासी अरुण शर्मा उर्फ अनुज के दोस्त शिवम चौधरी ने बताया कि बैरियर टू भट्टी पर शराब पीकर घर को लौट रहे थे। तभी गांव के पास रहने वाले राहुल से अरुण ने दिए गए उधार डेढ़ सौ रुपए वापस मांगे।

पैसे मांगने पर हुआ विवाद 

इस पर विवाद शुरू हो गया। फिर अरुण को जान से मारने की धमकी देकर राहुल चला गया। कुछ देर बाद राहुल दोस्त बसु और ख्वाजा के साथ आ धमका। लोहे की रॉड से जानलेवा हमला कर भाग खड़े हुए। आनन फानन में अरुण को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, यहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इज्जतनगर इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। तीनों को हिरासत में ले लिया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

यह भी पढ़ें : बरेली में साइको किलर का आतंक! आठ महिलाओं की गला दबाकर हत्या, पुलिस ने जारी किए तीन संदिग्धों के स्केच

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।