बरेली पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, छह महिलाओं की हत्या करने वाला साइको किलर गिरफ्तार
Bareilly Psycho Killer बरेली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने महिलाओं की सिलसिलेवार हत्या करने वाले साइको किलर को गिरफ्तार कर लिया है। नवाबगंज के रहने वाले साइको किलर ने छह महिलाओं की हत्या की बात स्वीकारी है। सभी घटनाओं में हत्या का तरीका समान था। महिलाओं की चुनरी या साड़ी से गला कसकर हत्या की गई थी।

जागरण संवाददाता, बरेली। यूपी बरेली में सिलसिलेवार छह महिलाओं की हत्या करने वाले साइको किलर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नवाबगंज के साइको किलर ने छह महिलाओं की हत्या की बात स्वीकारी है।मामले में दोपहर 1:30 बजे एसएसपी अनुराग आर्य पुलिस लाइन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर घटनाओं का राजफाश करेंगे।
हैरान करने वाली जानकारी यह सामने आई कि आरोपी का सौतेली मां से विवाद चलता था। इसी के चलते वह सौतेली मां की उम्र की जिन भी महिलाओं को देखता। उसमें सौतेली मां का प्रतिबिंब उसे झलकता, जिसे देखते ही वह उग्र हो जाता। इसी आक्रोश में उसने छह महिलाओं की हत्या की है।
एक समान था हत्या का तरीका
सभी घटनाओं में हत्या का तरीका समान था। महिलाओं की चुनरी या साड़ी से गला कसकर हत्या की गई थी। इसी के बाद हत्या का पैटर्न एक ही होने का बात सामने आई थी जिसके बाद साइको किलर की कहानी को बल मिला था। घटना का राजफाश भी साइको किलर के रूप में ही हुआ।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।