Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Bareilly News : कौन है बरेली का सबसे अमीर विधायक, जिसके पास है 18 करोड़ से अधिक की संपति

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Sun, 13 Mar 2022 05:07 PM (IST)

    Bareilly MLA Property करोडपति विधायकाें में यूपी का बरेली पीछे नहीं है। यहां की नौ विधासभाओं के सभी विधायक करोड़ पति है। जिनमें से कैंट विधानसभा सीट से विधायक संजीव अग्रवाल का नंबर पहला है। वहीं इस लाइन में आखिरी नाम विधायक धर्म्

    Hero Image
    Bareilly News : कौन है बरेली का सबसे अमीर विधायक, जिसके पास है 18 करोड़ से अधिक की संपति

    बरेली, जेएनएन। Bareilly MLA Property : बरेली के विधायक करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। उनके और उनकी पत्नी के नाम करोड़ों की चल अचल संपत्ति है।अगर हम बरेली के विधायकों की संपत्ति की बात करें तो उनमें से कैंट विधायक आर्थिक लिहाज से टॉप पर है।कैंट विधायक संजीव अग्रवाल और उनकी पत्नी 18 करोड़ की चल अचल संपत्ति के मालिक है। वहीं शहर विधानसभा से भाजपा विधायक डा. अरुण कुमार संपत्ति के मामले में उनसे थोड़ा पीछे है।वह करीब 17 करोड़ की संपत्ति के मालिक है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    करोड़पति की लाइन में पीछे नहीं सपा विधायक

    इसी लाइन में अगला नाम बिथरी चैनपुर विधायक डा राघवेंद्र शर्मा है। उनकी पत्नी दीपशिखा सहित उनके नाम साढ़े 11 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। इस विधानसभा चुनाव में ये सीट अंदरूनी सियासत को लेकर काफी चर्चा में रही। बात जब करोड़पति विधायकों की चल रही है। तो इस लाइन में भोजीपुरा से सपा विधायक व पूर्व मंत्री शहजिल इस्लाम का नाम भी शामिल है।उनके पास करीड साढे़ चार करोड़ की संपत्ति है। इसके बाद अगला नाम करोडपतियों की लाइन में दूसरा सपा के कद्दावरे नेता अताउर्रहमान का है जो विधायक है।उनके पास लगभग कार करोड़ की सपंत्ति है।

    सबसे पीछे है पूर्व मंत्री व आंवला विधायक धर्मपाल सिंह

    बरेली के करोडपति विधायकों में मीरगंज विधायक डीसी वर्मा और फरीदपुर विधायक प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल के जिक्र को कैसे छोड़ा जा सकता है। डीसी वर्मा और उनकी पत्नी के नाम करीब पौने चार करोड की संपत्ति है। जबकि प्रोफेसर श्याम बिहारी लाल उनकी पत्नी के नाम लगभग पौने तीन करोड़ की संपत्ति है। इसके बाद डा एमपी आर्या है जो नवाबगंज से विधायक उनके नाम डेढ़ करोड से अधिक की संपत्ति है। इस लाइन में आखिरी नाम आवला विधायक व पूर्व सिचाई मंत्री धर्मपाल सिंह व उनकी पत्नी का है। जिनके नाम सबसे कम यानि डेढ़ करोड़ से नीचे की संपत्ति है।