Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली के शेरगढ़ में बदमाशों ने लूटी शीशगढ़ के किसान से ट्रैक्टर-ट्राली, पढ़िए आगे क्या हुआ

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Fri, 26 Aug 2022 12:25 PM (IST)

    बरेली में बदमाशों ने शीशगढ़ के किसान के साथ लूट की घटना को अंजाम दिया।उन्होंने किसान को बंधक बनाकर उसकी ट्रैक्टर ट्राली लूट ली और फरार हाे गए। जिसके कुछ देर बाद पुलिस काे घटना स्थल से कुछ दूरी पर ट्रैक्टर ट्राली मिल गई।

    Hero Image
    बरेली के शेरगढ़ में बदमाशों ने लूटी शीशगढ़ के किसान से ट्रैक्टर-ट्राली, पढ़िए आगे क्या हुआ

    बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly Crime News : बरेली के ग्रामीण क्षेत्रों में लूट की वारदात बढ़ती जा रहीं हैं।गुरुवार देर रात बदमाशों ने शेरगढ़ के किसान को अपना निशाना बनाया। ट्रैक्टर ट्राली से घर लौट रहे किसान को बदमाशों ने रोका और उसे बंधक बना कर छोड़ दिया। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्राली लूट कर फरार हो गए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    शेरगढ़ पुलिस के मुताबिक, पीड़ित किसान गुरुदेव शीशगढ़ के गुलरिया कला गांव के रहने वाले हैं। गुरुवार देर रात वह भोजीपुरा के जाधोपुर गांव से ट्रैक्टर की ट्राली में पेंट कराकर अपने घर वापस लौट रहे थे। शेरगढ़ क्षेत्र में नगरिया पुल से शीशगढ़ रोड पर वह पहुंचे ही थे कि यहां पुलिया पर बैठे चार बदमाशों ने उसे रोक लिया।

    वह कुछ समझ पाता कि चारों ट्रैक्टर पर चढ़ गए और किसान को बंधक बनाकर किनारे फेंक दिया। इसके बाद आरोपितो में एक ट्रैक्टर ट्राली लेकर भाग खड़ा हुआ। किसान शोर न मचा दे इसलिए तय योजना के तहत देर रात तक तीन बदमाशों ने किसान को घेरे रखा। बाद में हाथ पैर बांधकर छोड़ कर चले गए।

    किसान बेसुध हो गया सुबह गांव वालों ने देखा तो दंग रह गए डायल 112 को फोन कर घटना की जानकारी दी गई पुलिस पहुंची। पूछताछ में किसान की पहचान गुरुदेव के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि ट्राली बरामद कर ली गई है। ट्राली घटनास्थल से थोड़ी दूर आगे ही मिली है। मामले में अभियोग पंजीकृत कर ट्रैक्टर व बदमाशों की तलाश की जा रही है।