Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CM याेगी आदित्य नाथ के पास पहुंचा बरेली की सास की हत्या का मामला, मनी बोली- दारोगा बना हत्यारोपित का मददगार

    By Jagran NewsEdited By: Ravi Mishra
    Updated: Tue, 18 Oct 2022 08:58 AM (IST)

    Bareilly Neelam Murder Case बरेली में सास की हुई हत्या का मामला अब सीएम योगी आदित्यनाथ के पास पहुंच गया हैं।मृतका की बेटी मनी सक्सेना ने सीएम के सामने अपना दर्द बयां किया।उन्हाेंने दारोगा पर हत्यारोपित की मदद करने का आरोप लगाया हैं।

    Hero Image
    CM याेगी आदित्य नाथ के पास पहुंचा बरेली की सास की हत्या का मामला, दारोगा बना हत्यारोपित का मददगार

    बरेली, जागरण संवाददाता। Bareilly Neelam Murder Case : 25 सितंबर को हुए नीलम हत्याकांड (Neelam Murder Case) मामले में हत्यारोपित दामाद मनमोहन सिंह की पुलिस अब तक गिरफ्तारी नहीं कर सकी। नौ अक्टूबर को मुख्यमंत्री (Chief Minister) के विशेष सचिव ने पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी की थी। कार्रवाई के निर्देश दिये।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    आरोपित की गिरफ्तारी ना होने पर पीड़ित बेटी मनी सक्सेना लखनऊ में मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के समक्ष पेश हुई। दर्द बयां करते हुए कहा कि साहब, एक दारोगा हत्यारोपित का मददगार बना है। इसी के चलते उसकी गिरफ्तारी नहीं की जा रही है। मनी को जल्द से जल्द हत्यारोपित के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन मिला है।

    प्रेमनगर के चाहवाई की रहने वाली मनी सक्सेना व उसके पति मनमोहन सिंह दोनों के बीच मुकदमेबाजी चल रही है। इसी को लेकर दोनों में विवाद था। 25 सितंबर को समझौते के लिए मनी बुआ, मां नीलम सक्सेना, पिता अनिल सक्सेना, भाई मुकुल सक्सेना के साथ मनमोहन सिंह के घर के लिए निकलीं।

    नीलम पति अनिल व बेटे मुकुल संग एक बाइक पर थीं। इज्जतनगर फ्लाईओवर पर वह पहुंची ही थी कि दामाद मनमोहन सिंह ने पीछे से बाइक में टक्कर मारकर सास काे कुचल दिया था, जिसमे नीलम की मौत हो गई और अनिल व मुकुल गंभीर रूप से घायल हो गए। मनी ने पति मनमोहन सिंह पर हत्या का आरोप लगाया।

    मनमोहन की दोनों महिला मित्रों साक्षी शुक्ला व नैना कश्यप पर घटना में साथ देने का आरोप लगा। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली लेकिन, आरोपित अब तक फरार है। मुख्यमंत्री को दिये गए शिकायती पत्र में उन्होंने कहा कि पुलिस उनकी कोई सहायता नहीं कर रही है। इधर, आरोपित जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। दारोगा पर हत्यारोपित को बचाने का आरोप लगाया।

    आरोपित की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगीं हैं। जल्द ही उसे तलाश कर जेल भेजा जाएगा। - अरुण कुमार श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर, इज्जतनगर  

    यह भी पढे ः खून का प्यासा एक दामाद, पहले सास को मारा, फिर ससुर-साले की हत्या का था प्लान, रोंगटे खड़े कर देगी पूरी कहानी