Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बरेली: सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताई सपा की नीति, बोलीं - महिलाओं को भी देंगे टिकट

    By Ravi MishraEdited By:
    Updated: Sun, 12 Dec 2021 09:54 AM (IST)

    समाजवादी पार्टी में सबसे अधिक आवेदन महिलाओं ने किए हैं। उनके आवेदनों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। जो भी मजबूत दावेदार महिला होगी उसे जरूर टिकट दिया जाएगा। टिकट देने के साथ ही पार्टी उसे चुनाव लड़ाकर विजयी भी बनाएगी।

    Hero Image
    बरेली: सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने बताई सपा की नीति, बोलीं - महिलाओं को भी देंगे टिकट

    बरेली, जेएनएन। समाजवादी पार्टी में सबसे अधिक आवेदन महिलाओं ने किए हैं। उनके आवेदनों की स्क्रीनिंग कराई जा रही है। जो भी मजबूत दावेदार महिला होगी, उसे जरूर टिकट दिया जाएगा। टिकट देने के साथ ही पार्टी उसे चुनाव लड़ाकर विजयी भी बनाएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नावेल्टी चौराहा के पास एक सभागार में पत्रकारों से रूबरू हुई समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने यह बातें कांग्रेस द्वारा महिलाओं को 40 फीसद आरक्षण की बात पर कहीं। उन्होंने कहा, यह जरूरी नहीं है कि पार्टी 40 फीसद महिलाओं को टिकट देगी। जो भी पात्र व मजबूत होगी, उस महिला को टिकट मिलेगा। प्रधानमंत्री के लाल टोपी खतरे के निशान वाले बयान पर बोली, पीएम भाजपा कार्यकर्ताओं को यह सच्चाई बता रहे हैं कि लाल टोपी से भाजपा को खतरा है।

    दरअसल, भाजपा ने काम नहीं कर लोगों की भावनाओं से खेला है। इसलिए जनता इन्हें पसंद नहीं कर रही है। सपा सरकार में कराए गए कार्यों का पांच साल बाद भी उद्घाटन कर रहे हैं। उन्होंने सपाइयों को सीधे सच्चे और भाजपा के लोगों को मायावी बताया। राजनीतिक दलों द्वारा से की जा रही घोषणाओं के बारे में बोली, जो जरूरतें जनता की हैं, उनके बारे में घोषणाएं करना ठीक है।

    सपा नेता ने भाजपा सरकार को बताया महिला विरोधी 

    सपा महिला सभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष जूही सिंह ने शनिवार दोपहर आइएमए हाल में जनसंवाद कार्यक्रम में जनता को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा सरकार को महिला विरोधी मानसिकता से ग्रसित बताया। बोली, प्रदेश में महिलाओं पर उत्पीड़न के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जबकि सपा सरकार में महिलाएं सुरक्षित थीं। उनके लिए कई योजनाएं चलाई गईं। उन्हें भी मौजूदा सरकार ने बंद कर दिया है।

    जनसंवाद के जरिए उन्होंने महिलाओं की मौजूदा स्थिति को बताते हुए उन्हें सपा सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। सपा की नीतियों की जानकारी देकर पार्टी को मजबूत बनाने के लिए साधा। बोली, महंगाई बढ़ने के कारण एक बार फिर महिलाएं चूल्हा जलाने को मजबूर हो गई हैं। सिलिंडर के दाम बढ़ने से खरीदना मुश्किल हो गया है।

    महिला अपराध में आज अपना उत्तर प्रदेश सबसे ऊपर है। बोली, समाजवादी सरकार में 1090 और डायल हंड्रेड जैसी सुविधा महिलाओं को दी गई थी, जिसे आज पूरी तरीके से ध्वस्त कर दिया गया है। महिलाओं के उत्थान के लिए कोई योजना नहीं है। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता व नेता आदि मौजूद रहे।

    comedy show banner
    comedy show banner