विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इंस्टाग्राम चैट से शादी तक: बरेली की नरगिस बनीं इच्छा देवी, मंदिर में आकाश संग रचाया विवाह

By Digital DeskEdited By: Anshul Bhartariya
Published: Sat, 28 Nov 2026 04:28 PM (IST)

इंस्टाग्राम पर पहचान के बाद बरेली की नरगिस और आकाश ने प्रेम विवाह किया। नरगिस ने मतांतरण कर अपना नाम इच्छा देवी रखा और अब दोनों दिल्ली में रह रहे हैं, उन्हें स्वजनों से खतरा है।

नरगिस उर्फ इच्छा देवी

नरगिस उर्फ इच्छा देवी

HighLights

  1. दोनों दिल्ली में साथ रह रहे, आकाश को युवती के स्वजन से खतरे की आशंका

जागरण संवाददाता, बरेली। एक ही गांव के नरगिस और आकाश कश्यप की पहचान इंस्टाग्राम पर हुई और दोनों के बीच प्रेम हो गया। उन्होंने सुभाषनगर के मढ़ीनाथ स्थित श्री अगस्त्य मुनि आश्रम में विवाह किया। नरगिस ने मतांतरण के बाद अपना नाम इच्छा देवी रख लिया। महंत आचार्य पंडित केके शंखधार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ धार्मिक अनुष्ठान कराए। युवती ने कहा कि उसने बिना किसी दबाव के अपनी इच्छा से धर्म परिवर्तन किया है।

महमूदपुर निवासी साजिद की पुत्री नरगिस और इसी गांव के वेदराम के पुत्र आकाश के बीच करीब डेढ़ वर्ष पहले इंस्टाग्राम पर बातचीत शुरू हुई थी। नरगिस ने बताया कि उसने ही पहले आकाश को संदेश भेजा था।

धीरे-धीरे दोनों करीब आए और शादी का फैसला किया। नरगिस ने विवाह का प्रस्ताव रखा, जिसे आकाश ने स्वीकार कर लिया। नरगिस इंटरमीडिएट तक और आकाश हाईस्कूल तक पढ़े हैं।

नरगिस पहले भी आकाश के साथ दिल्ली गई थी। उस समय उसके स्वजन के विरोध पर आकाश के स्वजन ने उसे वापस भेज दिया था। कुछ समय बाद वह फिर आकाश के पास पहुंच गई।

आश्रम में महंत केके शंखधार ने धार्मिक विधि-विधान के अनुसार नरगिस को गंगाजल और गौमूत्र से आचमन कराया। इस दौरान उसने लगातार तीन बार गायत्री मंत्र का उच्चारण किया।

बालिग होने के दावे के समर्थन में उसने शैक्षणिक दस्तावेज और धर्म परिवर्तन व विवाह से जुड़े शपथपत्र प्रस्तुत किए। आकाश और इच्छा देवी ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है।

आकाश ने कहा कि उन्हें युवती के स्वजन से जान का खतरा है, इसलिए दोनों गांव छोड़कर दिल्ली में रह रहे हैं। इच्छा देवी के अनुसार, आकाश के स्वजन ने उसे बहू के रूप में स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़ें- बरेली: 8 महीने बाद खुली सेटेलाइट नाला हादसे की फाइल, अब नपेंगे नगर निगम के ये 3 बड़े अधिकारी!

यह भी पढ़ें- बरेली में सपा-कांग्रेस गठबंधन पर पेंच: 5 सीटों पर सपा के संभावित चेहरे तय, पर कांग्रेस ने मांगा 'पंजा'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।