Bareilly Nagar Nikay Chunav Result 2023 Live: बरेली में खिला कमल, दूसरी बार मेयर बनें भाजपा के उमेश गौतम
Bareilly Nikay Chunav Result 2023 Live: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू। राज्य के 37 जिलों में काउंटिंग। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरे प्रदेश में 353 काउंटिंग सेंटर बनाए हैं।

Bareilly Nikay Chunav Result 2023 Live: उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के लिए वोटों की गिनती जारी है। राज्य के 37 जिलों में काउंटिंग हो रही है। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने पूरे प्रदेश में 353 काउंटिंग सेंटर बनाए हैं।
बता दें, नगर निकाय की कुल 760 सीटों के लिए 4 मई और 11 मई को दो चरणों में मतदान हुआ था। जिसमें 17 नगर निगम, 199 नगर पालिका और 544 नगर पंचायत की सीटों के लिए मतदान हुआ था। राज्य चुनाव आयोग ने कहा है कि इस चरण में नौ पार्षदों समेत 77 प्रतिनिधि निर्विरोध चुन लिए गए हैं। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, यूपी नगर निकाय चुनाव में कुल 53 फीसदी के आसपास मतदान हुआ है। इन चुनावों में 1.92 करोड़ से ज्यादा वोटर्स ने दूसरे चरण जबकि पहले चरण में 2.40 करोड़ वोटर्स ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। आइए जानते हैं, आप चुनाव के नतीजे कहां-कहां देख सकते हैं...
इन नगर निगमों को मिलेंगे नए महापौर
उत्तर प्रदेश में महापौर का चुनाव गाजियाबाद, सहारनपुर, मुरादाबाद, मेरठ, लखनऊ, कानपुर, आगरा, मथुरा-वृंदावन, झांसी, शाहजहांपुर, फिरोजाबाद, वाराणसी, प्रयागराज, अलीगढ़, बरेली, गोरखपुर, अयोध्या नगर निगम में हुआ था।
पूरनपुर में भाजपा प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता की जीत

पीलीभीत के पूरनपुर नगर पालिका परिषद चेयरमैन के प्रत्याशी शैलेंद्र गुप्ता विजयी हुए हैं। निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन प्रदीप कुमार लल्लन को करीब 1869 सौ मतों से हराया है। उन्हें 7185 और प्रतिद्वंदी प्रदीप कुमार को 5316 मत प्राप्त हुए। उनकी जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। तीसरे नंबर पर समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुजफ्फर अहमद खान रहे जिन्हें 4531 मत प्राप्त हुए। चौथे नंबर पर कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी मुन्ने मियां अंजाना रहे, जिन्हें 3871 मत प्राप्त हुए।
जहानाबाद नगर पंचायत में ममता विजयी, भाजपा तीसरे नंबर पर
जहानाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी ममता विजयी हुईं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी एजाज अहमद को शिकस्त दी। भाजपा यहां तीसरे नंबर पर रही।
नगर पंचायत की निवर्तमान अध्यक्ष ममता ने भाजपा से फिर टिकट मांगा था लेकिन नहीं मिला। ऐसे में वह निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव मैदान में उतरीं। उन्हें कुल 3373 मत मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सपा प्रत्याशी एजाज अहमद को 2598 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी मो. यामीन खां को 2017 मत ही मिल सके। यहां अध्यक्ष पद के लिए कुल नौ प्रत्याशी रहे थे। अन्य प्रत्याशियों में तौहीद हसन को 617, रियाज अहमद 164, आरिज अहमद 07, कहकशां बी 131, चंद्रशेखर 184 व राज कपूर सैनी को 36 मत मिले। इनके अलावा 14 मत नोटा में गए।
बदायूं नगर पालिका से सपा की निर्दलीय फात्मा रजा जीतीं
बदायूं नगर पालिका से भाजपा की निवर्तमान चेयरमैन दीपमाला चुनाव हार गई हैं। सपा की निर्दलीय प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन फात्मा रजा चुनाव जीत गई हैं। फात्मा रजा को 27,547 वोट मिले जबकि दीपमाला गोयल को 22,053 वोट प्राप्त हुए हैं।
नगर पालिका बदायूं में चौथे चरण की मतगणना पूरी, भाजपा आगे
नगर पालिका बदायूं में चौथे चरण की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी दीपमाला को 16776 मत मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी फात्मा रजा ने 16106 वोट पाये हैं। सपा के नजमी को 4259 वोट मिले हैं। वहीं बसपा के संतोष ने 2092 वोट और कांग्रेस की माधवी साहू ने 1319 वोट पाये हैं।
शाहजहांपुर नगर निगम में 15वें राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा आगे
शाहजहांपुर नगर निगम में 15वें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 76225 मत मिले हैं। कांग्रेस ने 40873 वोट पाये हैं। वहीं सपा 17794 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है। बसपा 4921 मतों के साथ पीछे रह गई।
बरेली महापौर चुनाव के 27वें चरण की मतगणना पूरी, भाजपा को बढ़त
बरेली महापौर चुनाव के 27वें चरण की मतगणना में भाजपा ने अपने बढ़त को बनाये रखते हुए 167271 मत पाये हैं। वहीं सपा भी 110943 मतों के साथ दूसरे स्थान पर बनीं हुई है।कांग्रेस को 26975 मत मिले हैं और बसपा 16862 वोटों के साथ पीछे रही।
बरेली महापौर चुनाव के 26वें चरण की मतगणना में भाजपा आगे
बरेली महापौर चुनाव के 26वें चरण की मतगणना में भाजपा ने अपने बढ़त को बनाये रखते हुए 167177 मत पाये हैं। वहीं सपा भी 110494 मतों के साथ दूसरे स्थान पर बनीं हुई है।कांग्रेस को 26787 मत मिले हैं और बसपा 16819 वोटों के साथ पीछे रही।
बरेली महापौर चुनाव के 25वें चरण का मतगणना पूरा, भाजपा रहा आगे
बरेली महापौर चुनाव के 25वें चरण की मतगणना में भाजपा ने अपने बढ़त को बनाये रखते हुए 166649 मत पाये हैं। वहीं सपा भी 110146 मतों के साथ दूसरे स्थान पर बनीं हुई है।कांग्रेस को 26730 मत मिले हैं और बसपा 16793 वोटों के साथ पीछे रही।
पीलीभीत की नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा में भाजपा प्रत्याशी निशांत 51 मतों से जीते

पीलीभीत की सबसे छोटी नगर पंचायत गुलड़िया भिंडारा में अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम सबसे पहले घोषित हुआ है। यहां दो बागी प्रत्याशियों के बीच कड़े मुकाबले में भाजपा उम्मीदवार 51 मतों से विजयी घोषित हुए हैं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्दी भाजपा के बागी, निर्दलीय उम्मीदवार चरनजीत सिंह को 51 मतों के अंतर से पराजित किया।
इस सीट पर भाजपा ने पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह के भाई निशांत प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाया था। टिकट के लिए पूर्व चेयरमैन अजय गोयल व चरनजीत सिंह ने भी आवेदन किया था। पार्टी से टिकट नहीं मिलने पर ये दोनों बागी हो गए और निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव मैदान में आ गए। दोनों निर्दलीय उम्मीदवारों ने भाजपा प्रत्याशी को कड़ी टक्कर दी। भाजपा के विजयी प्रत्याशी को कुल 988 वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी चरनजीत सिंह को 929 तथा निर्दलीय अजय गोयल को 687 मत प्राप्त हुए।
नगर पालिका बदायूं में तीसरे चरण की मतगणना में भाजपा को बढ़त
नगर पालिका बदायूं में तीसरे चरण की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी दीपमाला को 12260 मत मिले। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी फात्मा रजा ने 11810 वोट पाये हैं। सपा के नजमी को 3187 वोट मिले हैं। वहीं बसपा के संतोष ने 1854 वोट और कांग्रेस की माधवी साहू ने 907 वोट पाये हैं।
भाजपा की दीपमाला गोयल 450 वोट से आगे चल रही हैं।
शाहजहांपुर नगर निगम में 13वें राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा आगे
शाहजहांपुर नगर निगम में 13वें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 69647 मत मिले हैं। कांग्रेस ने 33786 वोट पाये हैं। वहीं सपा 15699 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है। बसपा 4074 मतों के साथ पीछे रह गई।
शाहजहांपुर नगर निगम में 12वें राउंड की मतगणना पूरी, भाजपा को बढ़त
शाहजहांपुर नगर निगम में 12वें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी को 65694 मत मिले हैं। कांग्रेस ने 30305 वोट पाये हैं। वहीं सपा 14835 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है। बसपा 3770 मतों के साथ पीछे रह गई।
बरेली महापौर चुनाव के 19वें चरण की मतगणना पूर्ण, भाजपा को बढ़त
बरेली महापौर चुनाव के 19वें चरण की मतगणना में भाजपा ने अपने बढ़त को बनाये रखते हुए 151791 मत पाये हैं। वहीं सपा भी 97943 मतों के साथ दूसरे स्थान पर बनीं हुई है।कांग्रेस को 23840 मत मिले हैं और बसपा 14973 वोटों के साथ पीछे रही।
बरेली महापौर चुनाव के 18वें चरण की मतगणना में भाजपा आगे
बरेली महापौर चुनाव के 18वें चरण की मतगणना में भाजपा ने अपने बढ़त को बनाये रखते हुए 147087 मत पाये हैं। वहीं सपा भी 94260 मतों के साथ दूसरे स्थान पर बनीं हुई है।कांग्रेस को 23020 मत मिले हैं और बसपा 14081 वोटों के साथ पीछे रही।
नगर पंचायत गुलड़िया से भाजपा की तारा देवी 444 वोट से विजयी

बदायूं की नगर पंचायत गुलड़िया में अध्यक्ष पद पर भाजपा की प्रत्याशी तारा देवी 2083 वोट पाकर 444 वोटों से चुनाव जीत गई हैं। प्रतिद्वंद्वी शशि देवी को 1639 वोट मिले हैं।
इस नगर पंचायत में स्व.सतीश चंद्र और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह दद्दा के परिवार में प्रतिद्वंद्विता चलती आ रही है। सतीश चंद्र की पत्नी तारा देवी भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रही थीं, जबकि भूपेंद्र सिंह की पत्नी शशि देवी निर्दलीय चुनाव लड़ रही थीं। जिले में अध्यक्ष पद का यह पहला परिणाम घोषित हुआ है।
बिलसंडा में तीसरे चरण की मतगणना में निर्दलीय के अटल आगे
पीलीभीत के बिलसंडा में तीसरे चरण की मतगणना में निर्दलीय के अटल जायसवाल को 538 मत मिले हैं। निर्दलीय के दिनेश कुमार 404 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं भाजपा के नरेंद्र मोहन को 270 मत और बसपा के रमेश चंद्र ने 161 मत पाये हैं। सपा के बागेश चंद्र 47 वोट के साथ पीछे रहे।
न्यूरिया हुसैनपुर में तीसरे राउंड की काउंटिंग में बसपा की रेहाना ने 795 वोट पाये हैं और वह सबसे आगे रही। भाजपा की शाहजहां बेगम को 337 वोट मिले हैं। जबकि सपा की शाजिया को 256 और रालोद की कमरुलनिशा 259 वोट मिले हैं।
शाहजहांपुर नगर निगम में 11वें राउंड की मतगणना में भाजपा को बढ़त
शाहजहांपुर नगर निगम में 11वें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी 40988 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी से आगे हैं। भाजपा को 63514 वोट मिले हैं। कांग्रेस ने 22526 वोट पाये हैं। वहीं सपा 14008 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर है। बसपा 3530 मतों के साथ पीछे रह गई।
पीलीभीत नगर पालिका परिषद के पहले राउंड की काउंटिंग में भाजपा को बढ़त
पीलीभीत नगर पालिका परिषद के पहले राउंड की काउंटिंग में भाजपा की डॉ. आस्था अग्रवाल 3755 वोटों के साथ अपने बढ़त को बरकरार रखा है। वहीं सपा की नसरीन अंसारी को 3387 मिले हैं। निर्दलीय की विमला जायसवाल को 1095 वोट, प्रियंका कौशिक को 1130 वोट तथा आकांक्षा अग्रवाल को 108 मत मिले हैं। बसपा प्रत्याशी उर्मिला गौतम ने 358 वोट पाये हैं। वहीं कांग्रेस की कमरुलनिशा 234 वोटों के साथ पीछे रह गई।
बरेली महापौर चुनाव के 15वें चरण की मतगणना में भाजपा की बढ़त बरकरार
बरेली महापौर चुनाव के 15वें चरण की मतगणना में भाजपा ने अपने बढ़त को बनाये रखते हुए 130358 मत पाये हैं। वहीं सपा भी 80107 मतों के साथ दूसरे स्थान पर बनीं हुई है।कांग्रेस को 19871 मत मिले हैं और बसपा 12075 वोटों के साथ पीछे रही।
गुलड़िया भिंडारा में हुए चौथें चरण की मतगणना में भाजपा आगे
पीलीभीत के गुलड़िया भिंडारा में हुए चौथें चरण की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी निशांत प्रताप 913 मतों के साथ सबसे आगे हैं। निर्दलीय के अजय गोयल को 655 वोट और चरनजीत को 692 वोट मिले हैं। अखलाक अहमद को 270 वोट मिले हैं। भाजपा प्रत्याशी निर्दलीय चरनजीत सिंह से 221 मतों से आगे हैं।
शाहजहांपुर में मेयर पद पर नौवें राउंड की मतगणना में भाजपा आगे
शाहजहांपुर में मेयर पद पर नौवें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी 29055 मतों से आगे। भाजपा को 50810 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं कांग्रेस 21755 मतों के साथ दूसरे स्थान पर। सपा को 11907 वोट मिले हैं। बसपा 3050 वोट के साथ पीछे रही।
बिलसंडा में दूसरे चरण की मतगणना में निर्दलीय की बढ़त बरकरार
पीलीभीत के बिलसंडा में दूसरे चरण की मतगणना में निर्दलीय के अटल जायसवाल को 1258 मत मिले हैं। वहीं निर्दलीय के ही दिनेश कुमार को 974 वोट मिले हैं। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोहन का स्थान आता है। उन्हें 598 मत मिले। बसपा के रमेश चंद्र को 342 वोट तथा सपा के बागेश चंद्र को 81 वोट प्राप्त हुए है।
बिलसंडा में पहले चरण की मतगणना में निर्दलीय आगे
पीलीभीत के बिलसंडा में पहले चरण की मतगणना में निर्दलीय के अटल जायसवाल को 721 मत मिले हैं। वहीं निर्दलीय के ही दिनेश कुमार को 523 वोट मिले हैं। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोहन का स्थान आता है। उन्हें 388 मत मिले। बसपा के रमेश चंद्र को 223 वोट तथा सपा के बागेश चंद्र को 39 वोट प्राप्त हुए है।
बिलसंडा में पहले चरण की मतगणना में निर्दलीय आगे
पीलीभीत के बिलसंडा में पहले चरण की मतगणना में निर्दलीय के अटल जायसवाल को 721 मत मिले हैं। वहीं निर्दलीय के ही दिनेश कुमार को 523 वोट मिले हैं। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोहन का स्थान आता है। उन्हें 388 मत मिले। बसपा के रमेश चंद्र को 223 वोट तथा सपा के बागेश चंद्र को 39 वोट प्राप्त हुए है।
बिलसंडा में पहले चरण की मतगणना में निर्दलीय आगे
पीलीभीत के बिलसंडा में पहले चरण की मतगणना में निर्दलीय के अटल जायसवाल को 721 मत मिले हैं। वहीं निर्दलीय के ही दिनेश कुमार को 523 वोट मिले हैं। इसके बाद भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोहन का स्थान आता है। उन्हें 388 मत मिले। बसपा के रमेश चंद्र को 223 वोट तथा सपा के बागेश चंद्र को 39 वोट प्राप्त हुए है।
बरेली महापौर चुनाव के 11वें चरण की मतगणना में भाजपा की बढ़त बरकरार
बरेली महापौर चुनाव के 11वें चरण की मतगणना में भाजपा ने अपने बढ़त को बनाये रखते हुए 96656 मत पाये हैं। वहीं सपा भी 57330 मतों के साथ दूसरे स्थान पर बनीं हुई है।कांग्रेस को 14556 मत मिले हैं और बसपा 9361 वोटों के साथ पीछे रही।
बीसलपुर नगर पालिका परिषद के पहले चरण की मतगणना में भाजपा को बढ़त
पीलीभीत के बीसलपुर नगर पालिका परिषद के पहले चरण की मतगणना में भाजपा के शशि जायसवाल को 1827 वोट मिले हैं। निर्दलीय की मीतू जायसवाल 1466 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं सपा की शबनम बेगम 373 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। कांग्रेस की अंजुम परबीन को 67 वोट और बसपा की सलमा को 713 मत मिले हैं।
पीलीभीत नगर पालिका परिषद के पहले चरण की मतगणना में सपा आगे
पीलीभीत नगर पालिका परिषद के पहले चरण की मतगणना में सपा की नसरीन अंसारी को 3736 मत मिले हैं और वह सबसे आगे रही। वहीं भाजपा की डॉ. आस्था अग्रवाल 3372 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। निर्दलीय की प्रियंका कौशिक को 1190, विमला जायसवाल को 1067 वोट, आकांक्षा अग्रवाल को 158 मत मिले हैं। कांग्रेस प्रत्याशी कमरुलनिशा को 259 वोट और बसपा की उर्मिला गौतम 212 वोट मिले हैं।
न्यूरिया हुसैनपुर के दूसरे चरण के मतदान में बसपा को बढ़त
पीलीभीत के नगर पंचायत न्यूरिया हुसैनपुर के दूसरे चरण के मतदान में बसपा प्रत्याशी रेहाना को सबसे अधिक 652 वोट मिले हैं। भाजपा की शाहनाज बेगम को 546 मत प्राप्त हुए हैं। सपा की शाजिया को 292 वोट और रालोद के कमरुलनिशा को 255 मत मिले हैं।
पूरनपुर नगर पालिका में भाजपा आगे
पीलीभीत के पूरनपुर नगर पालिका में भाजपा के शैलेंद्र गुप्ता को 2426 वोट मिले और वह आगे रहे। वहीं निर्दलीय के प्रदीप कुमार लल्लन को 1578 मत मिले हैं जबकि 1360 मत के साथ कांग्रेस के मुन्ने मियां अंजाना पीछे।
बरेली महापौर चुनाव के आठवें चरण की मतगणना में भी भाजपा की बढ़त
बरेली महापौर चुनाव के आठवें चरण की मतगणना में भाजपा की बढ़त बरकरार। भाजपा को 89266 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं सपा 51415 मतों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज रहा। कांग्रेस 13145 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहा। जबकि बसपा 8813 मतों के साथ पीछे रहा।
बरेली महापौर चुनाव के नौवें चरण की मतगणना में भाजपा आगे
बरेली महापौर चुनाव के नौवें चरण की मतगणना में भाजपा की बढ़त बरकरार। भाजपा को 81692 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं सपा 45597 मतों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज रहा। कांग्रेस 11566 मतों के साथ पीछे।
जहानाबाद में दूसरे चरण की मतगणना में सपा आगे
पीलीभीत के जहानाबाद में दूसरे चरण की मतगणना में सपा के एजाज अहमद 498 वोटों के साथ आगे रहे। निर्दलीय की ममता को 453 मिले। वहीं भाजपा के मो. यामीन को 294 मत प्राप्त हुए। आप के तौहीद को 74 वोट मिले।
बरेली महापौर चुनाव के आठवें चरण की मतगणना में भी भाजपा आगे
बरेली महापौर चुनाव के आठवें चरण की मतगणना में भाजपा की बढ़त बरकरार। भाजपा को 73360 मत प्राप्त हुए हैं। वहीं सपा 40368 मतों के साथ दूसरे स्थान पर काबिज रहा। कांग्रेस 10039 मतों के साथ पीछे।
बदायूं नगर पालिका के दूसरे चरण के मतगणना में निर्दलीय आगे
बदायूं नगर पालिका के दूसरे चरण की मतगणना में निर्दलीय की फात्मा रजा को सबसे ज्यादा 4090 वोट मिले। इसके बाद भाजपा का स्थान रहा। भाजपा प्रत्याशी दीपमाला गोयल को 2519 मत प्राप्त हुए। वहीं सपा की नाजमी को 1609 मत मिले हैं।
नौगवां पकड़िया में पहले चरण के मतदान में भाजपा को बढ़त
पीलीभीत के नौगवां पकड़िया में पहले चरण के मतगणना में भाजपा प्रत्याशी संदीप कौर सबसे आगे रहे। संदीप को 607 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी सोनी को 453 वोट मिले। निर्दलीय की नसरीन को 317 मत, शाहीन को 366 मत प्राप्त हुए। सपा की प्रत्याशी वर्तिक 55 मतों के साथ इस दौड़ में पीछे रहीं।
सखानू में पहले चरण को मतदान में निर्दलीय आगे
नगर पंचायत सखानू में पहले चरण की मतगणना में निर्दलीय प्रत्याशी मो.फैशल को 281 वोट मिलें।बसपा के शाहिद शमी को 274 वोट और भाजपा के असीम हुसैन को 247 मत मिले हैं। निर्दलीय के मुजम्मिल हसन को 10, शमीना बेगम को 240, शादाब हुसैन को 114 वोट मिलें। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी मो. शफीक को केवल 03 वोट मिले। वहीं 77 वोट निरस्त किए गये। मतों की कुल संख्या 1246 रही।
पीलीभीत में मतगणना जारी, कहीं भाजपा तो कहीं निर्दलीय आगे
पीलीभीत के जहानाबाद में निर्दलीय प्रत्याशी ममता को 511 वोट मिले हैं। सपा के एजाज को 373 वोट प्राप्त हुए।वहीं भाजपा के प्रत्याशी मो. यामीन को 196 मत मिले हैं।
न्यूरिया हुसैनपुर में मतगणना में बसपा की रेहाना आगे रही। इन्हें 677 वोट प्राप्त हुए हैं। वहीं सपा की शाजिया 387 मतों के साथ दूसरे स्थान पर रही। जबकि भाजपा की शाहनाज बेगम 278 मतों के साथ पीछे रहीं।
गुलड़िया भिंडारा में दूसरे चरण की मतगणना में भाजपा के प्रत्याशी निशांत प्रताप 217 मतों के साथ बढ़त में हैं। इसके बाद निर्दलीय के चरनजीत 149 मत पाये हैं।
इन दो राउंड की गणना के बाद भाजपा ने 17 वोट से बढ़त बनाई।
बरखेड़ा में निर्दलीय आगे, भाजपा दूसरे स्थान पर
पीलीभीत के बरखेड़ा में निर्दलीय प्रत्याशी ममता भोजवाल को 996 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा के प्रत्याशी अशोक गुप्ता 550 मत के साथ दूसरे स्थान पर है।
मथुरा- नगर पंचायत
मथुरा। नगर पंचायत फरह अध्यक्ष पद पर निर्दलीय ब्रजवासी भाजपा के सालिगराम बटिया से 217 वोट से आगे।
आगरा: नगर निगम,वार्ड 51 से निशांत सिंह, भारतीय जनता पार्टी से जीत दर्ज की।
आगरा: नगर निगम,वार्ड 51 से निशांत सिंह, भारतीय जनता पार्टी से जीत दर्ज की। निकटतम प्रतिद्वंद्वी संजीव कुमार सिंह रहे।
आगरा नगर निगम 100 वार्ड, जीते प्रत्याशी
आगरा नगर निगम 100 वार्ड, जीते प्रत्याशी
वार्ड नंबर एक मीना देवी बसपा, भाजपा प्रत्याशी इंद्रावती हारी
वार्ड नंबर 2 पुष्पा कुमारी बसपा, भाजपा प्रत्याशी भाग्यश्री हारी
वार्ड नंबर 16 से रजनी बसपा
वार्ड नंबर 21 से मोहम्मद आसिफ खान बसपा प्रत्याशी जीते भाजपा प्रत्याशी अंगला राठौर को हराया
वार्ड नंबर 26 से पूजा सिंह भाजपा
बरेली: वार्ड 51, नगरिया परिक्षित
महेश राजपूत
बरेली: वार्ड 51, नगरिया परिक्षित
पार्टी भाजपा
मत मिले 1497
जीत 411 से जीते
अशोक अरोड़ा
निर्दलीय मत मिले 1086
नगर पंचायत मऊ
नगर पंचायत मऊ
प्रथम चक्र
अमित द्विवेदी भाजपा-141
जमुना प्रसाद केशरवानी 81
वकार अली झाड़ू-7
सचिन रस्तोगी सपा- 119
कृपा शंकर निर्दलीय 81
संदीप त्रिपाठी निर्दलीय 30
झांसी : छठा राउण्ड
झांसी : छठा राउण्ड
बिहारी लाल आर्य (भारतीय जनता पार्टी) : 28738
सतीश जतारिया (समाजवादी पार्टी) : 5639
भगवान दास कोरी (बहुजन समाज पार्टी) : 8804
अरविन्द कुमार बबलू (कौंग्रेस) : 12076
नरेश वर्मा (आम आदमी पार्टी) : 1901
शिवदयाल गौतम (बुन्देलखण्ड क्रान्ति दल) : 749
मुरादाबाद
जिला :- मुरादाबाद
नगर निगम:- मुरादाबाद
राउंड 2::
बीजेपी :- 17603
कांग्रेस :- 7895
सपा :- 1616
बसपा :- 3921
अंबेडकरनगर: नगर पालिका अकबरपुर में पोस्टल मतो की मतगणना के परिणाम
अंबेडकरनगर
नगर पालिका अकबरपुर में पोस्टल मतो की मतगणना के परिणाम
अध्यक्ष पद के लिए
निर्दल चंद्रप्रकाश वर्मा - 22
बसपा सुरेश वर्मा-05
भाजपा सरिता गुप्ता-05
सपा शारदा राजभर- 03
शाहजहांपुर में पहले चरण में भाजपा की बढ़त, दूसरे स्थान पर कांग्रेस
शाहजहांपुर में मतगणना शुरू होने के साथ ही पहले चरण की गिनती पूरी हो गई है। भाजपा की महापौर पद प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने बढ़त बना ली है। उन्हें 5983 मत प्राप्त हुए हैं। जबकि दूसरे स्थान पर कांग्रेस की निकहत इकबाल हैं। उन्हें 2023 वोट मिले। सपा की माला राठौर को 1633 मत प्राप्त हुए हैं।
देर से शुरू हुई मतगणना, नहीं खुल सके पोस्टल बैलेट
.webp)
शाहजहांपुर में आठ कर्मचारियों के न आने से मतगणना देर से शुरू हुई। जिसकी वजब से पोस्टल बैलेट नहीं खुल सके। सबसे पहले पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे। 197 वोट पोस्टल बैलेट से पड़े हैं।
मतों की गिनती शुरू, पहले गिने जा रहे डाक मतपत्र
.webp)
बरेली में नगरीय निकाय निर्वाचन 2023 के लिए मतों की गिनती शुरू हो गई है। सबसे पहले मतदान कार्मिक डाक मतपत्रों की गिनती कर रहे हैं।
परसाखेड़ा स्थित वेयरहाउस के गोदाम में महापौर और पार्षद पद के वोटों की गिनती की जाएगी। इसके लिए 32- 32 टेबल लगाई गई है। वही नगर पालिका अध्यक्ष, नगर पंचायत अध्यक्ष और वार्ड सदस्यों के वोटों की गिनती भी संबंधित तहसील क्षेत्र में शुरू कर दी गई है।
बरेली कॉलेज में बनाए गए मतगणना स्थल में तीन नगर पंचायत के अध्यक्ष और सदस्यों के वोट गिने जा रहे हैं। सभी जगह अधिकारी व्यवस्थाएं देख रहे हैं। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाने को भारी पुलिस बल तैनात है। वहीं मतगणना स्थल के बाहर समर्थकों की भीड़ अभी से नजर आने लगी है। महापौर और पार्षद पद के लिए जल्द परिणाम सामने आने की उम्मीद लगाई जा रही है।
बदायूं में मतगणना स्थल पर की चेकिंग
.webp)
बदायूं में मतगणना स्थल पर की चेकिंग की जा रही है। मंडी समिति में मतगणना स्थल पर बैरिकेडिंग की गई।
बदायूं में मतगणना शुरू, पहले गिने जा रहे डाक मतपत्र
बदायूं के मंडी समिति में मतगणना शुरू हो गई है। सबसे पहले डाक मत पत्रों की गिनती कराई जा रही है। डाक मत पत्रों की गिनती के बाद मतपेटिकाएं खुलनी शुरू होंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार, एसएसपी डा. ओपी सिंह मतगणना स्थल पर पहुंच गए हैं। मंडी समिति के बाहर पुलिस का पहरा है, अंदर मीडिया गैलरी के आसपास भी पुलिस तैनात है। जहां मतगणना हाल में कार्मिक और प्रत्याशियों के एजेंट को ही जाने दिया जा रहा है।
पीलीभीत नगर पालिका परिषद पहुंचे अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी और सपा उम्मीदार
.webp)
पीलीभीत नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी डा. आस्था अग्रवाल तथा सपा उम्मीदवार नसरीन अंसारी के पति नफीस अंसारी ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज परिसर स्थित मतगणना स्थल पर जाते हुए।
ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परिसर स्थित मतगणना केंद्र के बाहर सर्मथकों की भीड़
.webp)
पीलीभीत के ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज परिसर स्थित मतगणना स्थल के बाहर उम्मीदवारों के समर्थक एकत्र हुए।
नगर पंचायत कलीनगर की मतगणना शुरू
.webp)
पीलीभीत में राजकीय पालीटेक्निक कालेज गुलाब टांडा में नगर पंचायत कलीनगर की मतगणना शुरू।
मंडी समिति पहुंचे अधिकारी-कर्मचारी, मतगणना की तैयारी
बदायूं में निकाय चुनाव में मतगणना के लिए अधिकारी, कर्मचारी पहुंच गए हैं। प्रत्याशियों के मतगणना एजेंट भी पहुंच गए हैं। गेट पर पुलिस तलाशी लेकर ही अंदर जाने दे रही है।
बदायूं मंडी समिति में नगर पालिका बदायूं, ककराला, सखानू, गुलड़िया और कुंवरगांव की मतगणना कराई जा रही है। जिले भर में छह स्थानों पर 218 टेबलों पर वोटों की गिनती कराने की व्यवस्था है। वोट गिनने के लिए 1,090 कार्मिक लगाए गए हैं।
मंडी समिति के बाहर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। मतगणना को देखते हुए मंडी समिति पर रूट डायवर्जन किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार ने निर्देश दिए हैं कि चुनाव जीतने के बाद कोई जुलूस नहीं निकाल सकेगा।
पीलीभीत में मझोला नगर पंचायत का चुनाव नतीजा आएगा सबसे पहले

पीलीभीत में तराई के जिले की तीन नगर पालिका परिषद और सात नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं सभासद पदों के लिए मतों की गिनती की तैयारी पूरी कर ली गई है। जनपद में पांच स्थानों पर मतगणना स्थल बनाये गए हैं।
शनिवार को सुबह छह बजे से ही प्रत्याशियों के मतगणना अभिकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मेन गेट पर सघन तलाशी के बाद अभिकर्ताओं को मतगणना स्थल पर प्रवेश दिया जा रहा है।
कुछ ही देर में मतगणना कार्य शुरू होगा। जनपद में गुलड़िया भिंडारा (मझोला) नगर पंचायत के अध्यक्ष पद का चुनाव परिणाम सबसे पहले आने की संभावना है।
यूपी उत्तराखंड बार्डर पर स्थित मझोला नगर पंचायत के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। यहां अध्यक्ष पद के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष के छोटे भाई निशांत प्रताप सिंह भाजपा उम्मीदवार हैं।
मझोला नगर पंचायत में मतदाताओं की संख्या सबसे कम है। पीलीभीत नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के चुनाव परिणाम सबसे आखिर में घोषित होने की संभावना है, क्योंकि यहां मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है, यहां कुल मतदाता एक लाख 5962 हैं। जनपद में पांचों मतगणना स्थलों पर 150 टेबलों पर मतों की गिनती की जाएगी।शहर के ड्रमंड राजकीय इंटर कालेज में पीलीभीत नगर पालिका परिषद के अलावा नगर पंचायत पकड़िया नौगवां, जहानाबाद तथा न्यूरिया हुसैनपुर की मतगणना होगी। इसी तरह अमरिया विकासखंड कार्यालय परिसर में मझोला नगर पंचायत की मतगणना होगी। जबकि बीसलपुर स्थित एसआरएम इंटर कालेज में बीसलपुर नगर पालिका परिषद तथा बरखेड़ा और बिलसंडा नगर पंचायतों के मतों की गिनती होगी। इसके अलावा पूरनपुर और कलीनगर में मतगणना स्थल बनाए गए हैं। जनपद में अध्यक्ष और सभासद पद के 1074 उम्मीदवार हैं।
शाहजहांपुर में मतगणना की तैयारी शुरू, पहुंचने लगे कर्मचारी-अभिकर्ता

शाहजहांपुर निकाय चुनाव की मतगणना की तैयारी शुरू हो गई हैं। मतगणना कर्मियों के साथ ही प्रत्याशियों के अभिकर्ता भी मतगणना स्थल पर पहुंचने लगे हैं। नगर निगम व कांट नगर पंचायत के मतों की गिनती शहर के जीएफ कॉलेज में होगी। जबकि अन्य निकायों के मत तहसील मुख्यालयों पर गिने जाएंगे। मतगणना आठ बजे से शुरू होगी।
पहली बार हुए नगर निगम चुनाव में महापौर व पार्षद पदों के लिए ईवीएम से वोट पड़े थे। इसलिए सुबह नौ बजे से रूझान तथा दोपहर बाद परिणाम घोषित होने की संभावना है। वहीं खुदागंज नगर पंचायत में दस हजार से भी कम मत गिने जाने हैं इसलिए यहां का चुनाव परिणाम सबसे पहले आएगा।
शाम तक सभी निकायों के नतीजे घोषित हो जाएंगे। इसके साथ ही महापौर समेत 11 अन्य निकायों में अध्यक्ष, पार्षद व सभासद पद के 1705 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा।
जीएफ कॉलेज से दो सौ मीटर की दूरी पर बेरिकेडिंग कर दी गई है। प्रत्याशियों के समर्थक व राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता भी मतगणना स्थल पर पहुंचने लगे हैं। उन्हें भी बेरिकेड के पास रोका जा रहा है। सिर्फ प्रत्याशियों व अभिकर्ताओं को मतगणना स्थल पर जाने की छूट है। महापौर पद के लिए आठ प्रत्याशी हैं। जबकि पार्षद के 60 पदों के लिए गिनती होनी है। चुनाव प्रेक्षक गिरिजेश कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश प्रताप सिंह व एसपी एस आनंद भी मतगणना स्थान पर पहुंच रहे हैं।