बरेली नगर निगम ने शुरू किया लोगों को सर्दी से बचाने का काम, शहर में 10 जगह जलने लगे अलाव
Bonfire in Bareilly city पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद शुरू हुई सर्द हवाओं से लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम ने शहर के दस स्थानों पर अलाव जलाना शुरू ...और पढ़ें

बरेली, जेएनएन। Bonfire in Bareilly city : पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद शुरू हुई सर्द हवाओं से लोगों को राहत देने के लिए नगर निगम ने शहर के दस स्थानों पर अलाव जलाना शुरू कर दिए हैं। अलाव जलवाने के लिए अवर अभियंताओं की ड्यूटी भी लगा दी है। रविवार की रात दैनिक जागरण की टीम ने शहर के चार स्थानों पर अलाव की स्थिति को देखा। सभी जगह अलाव जलते हुए मिले। वहां खड़े लोग अलाव तापते राहत महसूस कर रहे थे।
हालांकि उन्होंने अलाव की लकड़ियां बढ़वाने की बात कही। मुख्य अभियंता बीके सिंह ने बताया कि शहर में बरेली जंक्शन, सिटी स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड, सेटेलाइट बस अड्डा, नारी निकेतन, पटेल चौक, जिला अस्पताल, श्यामगंज चौराहा, शील चौराहा और सलेक्शन प्वाइंट पर अलाव जलाए गए हैं। दैनिक जागरण टीम की पड़ताल में रेलवे जंक्शन पर रात 9.20 बजे अलाव जलता मिला, पांच लोग वहां अलाव ताप रहे थे। उन्होंने बताया कि देर तक अलाव जल रहा है।
इससे काफी राहत मिली है। पटेल चौक पर रात 9.30 बजे कुछ रिक्शे वाले समेत अन्य राहगीर अलाव तापते मिले। अलाव जल रहा था और रात के लिए लकड़ियां भी रखी हुई थीं। जिला अस्पताल में रात 11.00 बजे कर्मचारियों के साथ ही तीमारदार अलाव के पास बैठे ताप रहे थे। उन्होंने बताया कि भीषण ठंड में अलाव से काफी राहत मिली है। रोडवेज बस अड्डे पर रात 11.15 बजे यात्रियों के साथ ही वहां आटो-टेंपो वाले भी अलाव के पास खड़े होकर तापते मिले। बसों के इंतजार में खड़े लोगों को यहां काफी राहत महसूस हुई।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।