Bareilly Horoscope 2021: आज चमकेगी इन कारोबारियों की किस्मत, जानिए कैसा रहेगा आपका दिन, क्या कहते हैं सितारे
Bareilly Horoscope 2021 कर्क सिंह वृश्चिक कुंभ मीन राशि के जातकों पर भी चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा और यह जातक अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। मौसम खराब रहने की संभावना है। सरकारी आय में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं।

बरेली, जेएनएन। Bareilly Horoscope 2021: बरेली की राशि वृषभ है और चंद्रमा मध्यान्ह 12:30 को तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में विचरण करेगा, जो कि सप्तम भाव में होगा। ज्योतिषाचार्य पंडित मुकेश मिश्रा बताते हैं कि सप्तम भाव का चंद्रमा बेहद ही उन्नति कारक माना जाता है। भूमि, वाहन, इलेक्ट्रिकल मेडिकल से जुड़े व्यापारियों की किस्मत चमकेगी।
आज के दिन इलेक्ट्रिक का सामान, भूमि और वाहन खरीदना बेहद ही प्रगतिशील होगा। साथ ही कर्क, सिंह, वृश्चिक, कुंभ, मीन राशि के जातकों पर भी चंद्रमा अपनी पूर्ण कृपा बरसाएगा, और यह जातक अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे। मौसम खराब रहने की संभावना है। सरकारी आय में भी बढ़ोतरी के संकेत हैं। आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए श्वेत वस्त्र धारण करें, और सफेद चीजों का दान करना उन्नति कारक होगा। वहीं स्वास्थ्य लाभ के लिए मां भगवती पर अनार चढ़ाएं, और लाल पुष्पों की माला पहनाए।
आज का पंचांग
विक्रमी संवत - 2077
शाके - 1942
मास - माघ मास, कृष्ण पक्ष
दिन - शुक्रवार
तिथि - अष्टमी तिथि प्रातः 10:06 तक उपरांत नवमी तिथि
नक्षत्र - विशाखा नक्षत्र
योग - वृद्धि योग
करण - कौलव करण प्रातः 10:06 तक उपरांत तैतुल करण
किसी भी शुभ कार्य का समय
चर लाभ अमृत का चौघड़िया प्रातः 6:59 से 11:05 तक
शुभ का चौघड़िया मध्यान्ह 12:27 से 1:48 तक
चर का चौघड़िया शाम 4:32 से 5:54 तक
आज का राशिफल
मेष- आज आप घूमने फिरने और पैसे खर्च करने के मूड में होंगे लेकिन, अगर आपने ऐसा किया तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। घरेलू जिंदगी सुकून भरी और खुशनुमा रहेगी। आपके जीवन में प्रेम की बाहर आ सकती है। आपके अतीत से जुड़ा कोई शख्स आज आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। इलायची का अधिक सेवन करने से स्वास्थ्य लाभ होगा।
वृषभ - उधार मांगने वाले लोगों को नजरअंदाज करें। घर के किसी सदस्य के व्यवहार की वजह से आप परेशान रह सकते हैं। आप जी तोड़ मेहनत और धीरज के बल पर अपने उद्देश्य हासिल कर सकते हैं। अपने समय की कीमत को समझना होगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और प्रगति भी निश्चित है। वैवाहिक स्तर बेहतरीन है। चने की दाल गाय को खिलाने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी।
मिथुन - किसी बड़े समूह में भागीदारी आपके लिए दिलचस्प साबित होगी। हालांकि, आप के खर्चे बढ़ सकते हैं। रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा और दिमागी बोझ से छुटकारा मिलेगा। अनुभवी लोगों की राय इस्तेमाल करेंगे, तो लाभ मिलेगा। अपने दिन की शुरुआत आज प्राणायाम योग से करें, लाभ होगा। जीवन साथी के साथ संबंध मजबूत रहेंगे। आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए दूध शिवलिंग पर अर्पण करें।
कर्क - आज के दिन आपको शराब जैसे मादक तरल का सेवन नहीं करना चाहिए। नशे की हालत में आप कोई कीमती सामान खो सकते हैं। जिससे आपको भारी परेशानी होगी। किसी नई परियोजना पर काम करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार लें। आपका चढ़ा हुआ पारा आपको परेशानी में डाल सकता है। आज अपने जीवन साथी के साथ अपने जीवन का सबसे अच्छा दिन गुजार सकते हैं। हरे रंग के वस्त्र अधिक पहने, इससे लाभ होगा।
सिंह - जिन लोगों ने पैसा सट्टेबाजी में लगा रखा था, उन्हें आज नुकसान होने की पूरी संभावना है। सट्टेबाजी से दूर रहे, तो बेहतर होगा। जीवनसाथी से तनाव संभव है। आज दिन में कुछ समय आप अपने लिए जरूर निकाल पाएंगे। किसी आध्यात्मिक गुरु से सलाह लेना लाभकारी होगा। आर्थिक उन्नति के लिए हरे रंग के वाहन का प्रयोग करना शुभ है या हरे वस्त्र पहने।
कन्या - नए करार फायदेमंद साबित होंगे लेकिन, वे उम्मीद के मुताबिक लाभ नहीं पहुंचाएंगे, इसलिए निवेश करते वक्त जल्दी बाजी में निर्णय ना लें। आप की अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। सुबह तैयार होने के वक्त परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से प्रेम संबंध मजबूत होंगे। चावल के कुछ दाने अपने पास रखना, आर्थिक उन्नति में सहायक होगा।
तुला - आज नए निवेश के जो अवसर आपकी ओर आये, उन पर विचार करें, लेकिन धन तभी लगाएं, जब आप उन योजनाओं को भली-भांति अध्ययन कर लें। अपनी उपयोगिता की ताकत को सकारात्मक सोच और बातचीत के जरिए विकसित करें। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। दिल के मरीज आज कॉफी का सेवन ना करें, तो अच्छा होगा आपका जीवन साथी ही आपका हमदम है, यह बात आज आपको अच्छी तरीके से समझ में आएगी, काँसे का कड़ा पहनना, सेहत के लिए लाभदायक रहेगा।
वृश्चिक - पारिवारिक जिम्मेदारियों की अनदेखी आपको सब की नाराजगी का केंद्र बना सकती है। बड़े उद्योगपतियों के साथ साझेदारी का व्यवसाय फायदेमंद रहेगा। सामाजिक और धार्मिक समारोह के लिए बेहतरीन दिन है। आज आपका आर्थिक पक्ष बहुत ही मजबूत रहेगा। अपने जीवनसाथी से बात करे, कुछ मस्ती भरी योजना बनाएं। मस्तक पर केसर का तिलक लगाना, सुख में वृद्धि करेगा।
धनु - आज आप घर से बाहर तो बहुत सकारात्मकता के साथ निकलेंगे लेकिन, किसी कीमती वस्तु के चोरी होने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। सामाजिक उत्सवों में सहभागिता का मौका है, जो आपको प्रभावशाली व्यक्तियों के संपर्क में लाएगा। बहादुरी भरे कदम और फैसले आपको अनुकूल पुरस्कार देंगे। आज के दिन आप बिना झंझट विश्राम कर सकेंगे। आज आपके वैवाहिक जीवन के सबसे अच्छे दिनों में से एक हो सकता है। दूधिया नारियल बहते हुए जल में प्रवाहित करने से लाभ होगा।
मकर - अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक्त में आप फिर पा सकें। अपने व्यक्तित्व और रंग रूप को बेहतर बनाने की कोशिश संतोषजनक साबित होगी। आज खाली समय का आनंद ले सकेंगे। जीवन साथी का प्यार सारे दुख दर्द भुला देगा और पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। अश्वगंधा की जड़ चितकबरे कपड़े में लपेटकर अपने पास रखने से नौकरी/ बिजनेस में तरक्की होगी।
कुम्भ - अतिरिक्त आय के लिए अपने सृर्जनात्मक विचारों का सहारा लें। दोस्तों के साथ घूमना फिरना मजेदार रहेगा। आज फायदा हो सकता है, बशर्ते आप अपनी बात भली-भांति रखें और काम में लगन, उत्साह दिखाएं। खाने पीने की चीजों से बचने की कोशिश करें, खासकर जिनमें कोलेस्ट्रोल की ज्यादा मात्रा है। जीवन साथी के साथ आज की शाम वाकई कुछ खास होने वाली है। हनुमान जी को सिंदूर का चोला चढ़ाने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
मीन - कोई पुरानी बीमारी आज आपको परेशान कर सकती है। आपकी शोहरत बढ़ेगी और आप आसानी से दूसरे लिंग के लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे। रचनात्मक कामों से जुड़े लोगों के लिए बेहतरीन दिन है। उन्हें शोहरत और पहचान मिलेगी जिसकी उन्हें लंबे समय से तलाश थी। आज संभल कर चलने की जरूरत है, चोट लगने की संभावना रहेगी। शरीर के किसी अंग में दर्द हो सकता है। काले तिल शिवलिंग पर चढ़ाएं, स्वास्थ्य लाभ होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।